The counting sheets filled by the voters will be received by the Booth Level Officer by 04 December
उत्तर बस्तर कांकेर / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में संपादित कराया जा रहा है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बूथ लेवल अधिकारी द्वारा 04 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं से विधिवत भरा हुआ गणना पत्रक प्राप्त किया जाएगा। गणना पत्रक में यदि मतदाता अपने फोटो से संतुष्ट नहीं है या फोटो अस्पष्ट है, ऐसी स्थिति में मतदाता चाहे तो अपना नवीन फोटो बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं। बूथ लेवल अधिकारी भी सीधे बीएलओ एप के माध्यम से फोटो खींचकर अपलोड करेंगे। सभी मतदाताओं को फोटो देने की आवश्यकता नहीं है।
Ro.No - 13672/156



