Home Blog विश्व दिव्यांग दिवस पर विविध कार्यक्रमों के साथ दिव्यांग बच्चों ने दिखाया...

विश्व दिव्यांग दिवस पर विविध कार्यक्रमों के साथ दिव्यांग बच्चों ने दिखाया हुनर

0

Disabled children showcased their skills through various programmes on World Disability Day.

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – समग्र शिक्षा – समावेशी शिक्षा बीजापुर द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस 2025 का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कन्या आदर्श गुरुकुल आवासीय विद्यालय में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर संबंधित मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया, जिला मिशन समन्वयक कमल दास झाड़ी तथा सहायक परियोजना समन्वयक तारकेश्वर पैकरा के मार्गदर्शन में जिले के चारों विकासखंडों से आए दिव्यांग बच्चों, शिक्षकों और पालक–अभिभावकों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, ट्राय साइकिल दौड़, मटका फोड़, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी, निबंध लेखन, एकल गीत सहित विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बीजापुर की अध्यक्ष गीता सोम पुजारी तथा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान एवं पार्षद सत्यवती परतागिरी ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समावेशी शिक्षा प्रभारी व बीआरपी का विशेष योगदान रहा, जिसमें बीजापुर से चितु राम बघेल, भोपालपट्टनम से अनिरुद्ध गिलहरे, आवापल्ली से वेदराम निषाद, भैरमगढ़ से सुनील तायवाडे सहित कार्यालय के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी प्रतिभागी बच्चों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here