उत्तर बस्तर कांकेर, 13 दिसम्बर 2025/ जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हे आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हें सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन (सूर्यमित्र) में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के द्वारा पीएम सूर्य घर गुफ्त बिजली योजना के तहत् 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली प्रदाय करने की योजना है जिससे सोलर पैनल तकनीशियन कोर्स में रोजगार, स्व-रोजगार की संभावना बढ़ गई है। रोजगार, स्व-रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने के लिए कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेश मण्डावी के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिये 15 दिसम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 से सायं 04 बजे तक काउंसिंलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउंसिंलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।



