A meeting was held at Satnam Bhavan under the auspices of the Pathariya block of the All India Satnam Sena to express gratitude and honor individuals.
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
= गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व की सफल आयोजन पर जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान व अभार
मुंगेली – पथरिया – अखिल भारतीय सतनाम सेना के तत्वाधान, पथरिया सतनाम भवन में शनिवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मुंगेली जिले में आयोजित गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व एवं भव्य शोभायात्रा की सफल आयोजन के संबंध में रखी गई थी।
उल्लेखनीय है कि गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के अवसर पर मुंगेली जिले में सतनाम भवन से प्रारंभ होकर पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई थी। जो की मंडी प्रांगण में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं गुरु बालदास साहेब ने की, जबकि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, गुरु सौरभ साहेब एवं गुरु सोमेश बाबा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल आयोजन हुआ। शोभायात्रा में लोरमी, मुंगेली एवं पथरिया क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।
पूजा-अर्चना के साथ बैठक की शुरुआत
पथरिया ब्लॉक की बैठक की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी की जैत स्तंभ एवं प्रतिमा पर पूजा-अर्चना के साथ की गई। बैठक की अध्यक्षता राजमहंत के.डी. बंदे ने की। इस दौरान समाज के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, पूर्व जनप्रतिनिधि, नगर अध्यक्ष, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाज सुधार पर वक्ताओं ने रखे विचार
अध्यक्ष के.डी. बंदे ने कहा कि समाज में बढ़ रहे अत्याचार, नशाखोरी और जीव हत्या जैसी बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पथरिया ब्लॉक के 160 गांवों में से 120 गांवों में सतनामी समाज की 30 प्रतिशत से अधिक आबादी निवास करती है, ऐसे में हर गांव को संगठन से जोड़कर समाजहित में कार्य करना जरूरी है।
ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक भागचंद कुर्रे ने कहा कि वर्ष 1983 से पथरिया में संगठन का निर्माण कर समाज के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद भी संगठन की सक्रिय भूमिका बनी रहे।
जनपद अध्यक्ष चित्रेखा जांगड़े ने समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है।
पूर्व नगर अध्यक्ष ग्वालदास अनंत ने कहा कि वर्तमान में समाज में लगभग 25 प्रतिशत लोग ही शिक्षित हैं, जबकि समाज को आगे बढ़ाने के लिए यह आंकड़ा 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंचाना आवश्यक है।
जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, नगर अध्यक्ष, पत्रकार एवं समाजसेवियों को पुष्पगुच्छ एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर के.डी. बंदे, भागचंद कुर्रे, उज्जैन बंदे,ग्वालदास अनंत, चित्ररेखा जांगड़े (प्रतिनिधि मनीष जांगड़े), महंत अजब दास, दीनादास बघेल,हेमन मिरी, बैसाखू महिलांगे, निर्मल दिवाकर, प्रितम कोशले,रामप्रसाद घृतलहरे, व्यास नारायण कुर्रे, पूजा अनीश मनु बंजारे, जितेंद्र कुर्रे, सबल प्रसाद डहरिया, ओमप्रकाश बघेल, प्रकाश भास्कर, धर्मेंद्र टंडन, आशा रात्रे, प्रेम भार्गव, देवचरण जोशी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



