So far, more than 12.28 lakh quintals of paddy have been procured in the district.
उत्तर बस्तर कांकेर, 15 दिसम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के सभी 149़ उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 12 लाख 28 हजार 856 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें 12 लाख 08 हजार 582 क्विंटल मोटा धान तथा 19 हजार 206 क्विंटल पतला और 01 हजार 67 क्विंटल सरना वैरायटी का धान सम्मिलित है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से ऑनलाइन माध्यम से तथा उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर टोकन प्राप्त करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 149 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं तथा धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए खरीदी केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।



