Home Blog देश की सीमा की रक्षा के लिए मुस्तैद सैनिकों का सम्मान करना...

देश की सीमा की रक्षा के लिए मुस्तैद सैनिकों का सम्मान करना सबका कर्तव्य : कलेक्टर

0

It is everyone’s duty to honor the soldiers who are diligently protecting the country’s borders: Collector

सशस्त्र सेना झंडा दिवस व विजय दिवस पर सम्मानित हुए पूर्व सैनिक व परिजन

Ro.No - 13672/156

सैनिक कल्याण हेतु सर्वाधिक राशि दान करने वाले अधिकारियों को हुआ सम्मान

उत्तर बस्तर कांकेर 16 दिसंबर 2025/ सशस्त्र सेना झंडा दिवस तथा विजय दिवस प्रतिवर्षानुसार क्रमशः 07 दिसम्बर व 16 दिसम्बर को मनाया जाता है। इसी क्रम में आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध में शामिल रहे जिले के सैनिक तथा संग्राम के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों की परिजनों को कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा सैनिक कल्याण कोष हेतु सर्वाधिक राशि दान करने वाले अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे आयोजित सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमा की रक्षा के लिए खुद की परवाह किए बिना चौबीसों घंटे सजगता के साथ मुस्तैद सैनिकों का सम्मान सभी के लिए गौरव की बात है और हमारा प्राथमिक कर्तव्य भी है। सशस्त्र सेनाएं प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सदैव अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करती हैं। भारत की सशस्त्र सेना के समक्ष 07 दिसम्बर 1971 को 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। इसी तरह वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए विजय हासिल की थी। उन्होंने बताया कि शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम ’पूना पर्रियान’ के तहत पूर्व सैनिकों के द्वारा जिले के युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सबके समक्ष है। कलेक्टर ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों व अधिकारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस और कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के संयोजक श्री एस.पी. त्रिपाठी ने बताया कि कांकेर जिले से 326 सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों ने रक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं तथा उनके परिजनों के कल्याण के लिए बोर्ड द्वारा आवश्यक सहयोग एवं समन्वय स्थापित किया जाता है। इस अवसर पर 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले नायक प्यारेलाल तथा शहीद स्व. श्री मोतीराम की पत्नी श्रीमती पद्मावती और शहीद स्व. अजय की पत्नी श्रीमती सरला को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सर्वाधिक राशि दान देने वाले विभागों के प्रमुख पुलिस अधीक्षक कांकेर, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, जिला खनिज अधिकारी श्री सनत कुमार साहू, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री जया मनु तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा अधिकारियों को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का स्टीकर लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डीएफओ कांकेर श्री रौनक गोयल, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. पैकरा, अरूण कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी श्रीमती आस्था बोरकर सहित सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here