Renuka Singh’s initiative has paid off; 5 roads have been approved in Bharatpur block.
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय और संवेदनशील रही हैं। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र के मोबाइल नेटवर्क विहीन गांवों का मुद्दा गंभीरता से सदन में उठाया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
इसी कड़ी में विधायक रेणुका सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अन्य विकास योजनाओं के अंतर्गत भरतपुर–सोनहत विधानसभा के एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लॉक में सड़कों के निर्माण के लिए शासन द्वारा करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त होगी।
विधायक श्रीमती रेणुका सिंह द्वारा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण की यह स्वीकृति उनके इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल मानी जा रही है।
स्वीकृत सड़कों का विवरण इस प्रकार है—
1. ग्राम सनबोरा से पांडोपारा तक 4.00 किमी सड़क निर्माण, लागत 326.95 लाख रुपये।
2. ग्राम तिलौदी से दर्रीटोला तक 7.10 किमी सड़क निर्माण, लागत 544.64 लाख रुपये।
3. ग्राम फुलझर से चंदेला तक 8.80 किमी सड़क निर्माण, लागत 999.49 लाख रुपये।
4. ग्राम कुंवारपुर से गाजर तक 12.60 किमी सड़क निर्माण, लागत 640.49 लाख रुपये।
5. ग्राम पटपलटोला से चंदेला तक सड़क निर्माण कार्य की भी स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने सड़क स्वीकृति पर विधायक रेणुका सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे भरतपुर ब्लॉक के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।



