Home Blog राष्ट्रीय स्तर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए राज्य स्तरीय टीम ने किया...

राष्ट्रीय स्तर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए राज्य स्तरीय टीम ने किया मूल्यांकन

0

The state-level team conducted the evaluation for the National Level Clean School Award.

सेजेस रायकेरा: स्वच्छता, हरियाली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श केंद्र

Ro.No - 13672/156

रायगढ़।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय (सेजेस), रायकेरा में भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्तर स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार योजना के अंतर्गत दिनांक 16 दिसंबर 2025 को राज्य एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की स्वच्छता, हरित वातावरण, अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता की सभी सदस्यों द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई।

मूल्यांकन के दौरान राज्य स्तरीय टीम के सदस्य वासुदेव बनमली प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी, स्वच्छ विद्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
सूरज सिंह बिसेन प्राचार्य, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राज्य निरीक्षण दल सदस्य तथा जिला स्तरीय टीम के सदस्य
आलोक स्वर्णकार जिला मिशन समन्वयक, रायगढ़ भूपेंद्र कुमार पटेल सहायक परियोजना समन्वयक, रायगढ़
अभय कुमार पांडेय सहायक परियोजना समन्वयक, रायगढ़
संतोष कुमार सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी, घरघोड़ा
अखिलेश कुमार यादव सीनियर प्रोग्रामर, समग्र शिक्षा रायगढ़

द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिला डीएमसी आलोक स्वर्णकार ने कहा कि विद्यालय में शासन की सभी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक सुचारू रूप से पहुँच रहा है। ऐसे सुव्यवस्थित और अनुशासित वातावरण में बच्चों का मनोबल और प्रेरणा स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। टॉपर्स की सूची में प्रत्येक विद्यार्थी अपना स्थान प्राप्त करें और विद्यालय की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का उत्तरदायित्व अपने ऊपर महसूस करें। यह विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अवार्ड से पहले ही उत्कृष्टता के लिए पहचाना जा चुका है।

विद्यालय के प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति शाखा एस के कर्ण ने सभी अतिथियों, राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मिशन परीक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयास किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पेन देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण दल एवं अतिथियों ने विद्यालय के हरा-भरा परिसर, सुव्यवस्थित ग्राउंड, विविध प्रजातियों के पौधे, स्वच्छता और शैक्षणिक अनुशासन की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय टीम ने सराहना की।
डीएमसी आलोक स्वर्णकार द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “विद्यालय में शासन की सभी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक सुचारू रूप से पहुँच रहा है। ऐसे सुव्यवस्थित और अनुशासित वातावरण में बच्चों का मनोबल और प्रेरणा स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। टॉपर्स की सूची में प्रत्येक विद्यार्थी अपना स्थान प्राप्त करें और विद्यालय की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का उत्तरदायित्व अपने ऊपर महसूस करें। यह विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अवार्ड से पहले ही उत्कृष्टता के लिए पहचाना जा चुका है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे प्राचार्य वास्तव में सौभाग्यशाली संस्थाओं को मिलते हैं, जो विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए सतत प्रयास करते हैं। सभी प्राचार्यों से अपील है कि वे सेजेस रायकेरा का भ्रमण अवश्य करें और इसकी व्यवस्थाओं को देखकर अनुसरण करें।

वरिष्ठ व्याख्याता रामकुमार पटेल ने सभी अतिथियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पूरे विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और निरीक्षण दल के सदस्यों का हृदय से अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के नोडल अधिकारी वीर सिंह ने मंच संचालन किया और विद्यालय में बिताए हुए पल को साझा करते हुए कहा कि यह विद्यालय निरंतर प्रगति की और आगे बढ़ता गया इसका मुख्य कारण प्राचार्य की दूरदर्शी सोच प्लानिंग और सभी स्टाफ की समर्पित भावना से ही विद्यालय आज पूरे जिले में एक रोल मॉडल की तरह कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
वरिष्ठ व्याख्याता अल्मा सोरेंग, दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, कु. श्वेता तिर्की, पद्मावती चेचाम, दशरथ साव, उत्तम नगेसिया, विजय साहू, दयासागर देहरी, मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार

सेजेस रायकेरा आज स्वच्छता, हरित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समन्वय से जिले और संभाग के लिए आदर्श एवं रोल मॉडल विद्यालय के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here