Home Blog मस्तूरी में सतनामी एकता मंच द्वारा धूमाल डीजे के साथ धूम धाम...

मस्तूरी में सतनामी एकता मंच द्वारा धूमाल डीजे के साथ धूम धाम निकली भव्य शोभा यात्रा

0

A grand procession, complete with Dhumal DJ music, was taken out with great fanfare by the Satnami Ekta Manch in Masturi.

जगह-जगह किया गया आतिशबाजी तथा पुष्पों से स्वागत

Ro.No - 13672/156

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी में विगत वर्षों की भांति 18 दिसंबर को परम पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा की 269 वी जयंती पर सतनामी एकता मंच मस्तूरी के तत्वाधान में सतनाम शोभा यात्रा पैदल निकला गया। यह यात्रा मस्तूरी के गुरु बालक दास मेला परिसर से शुरुआत हुई। यह यात्रा मेला परिसर से धूमॉल तथा डीजे के धुन में शोभा यात्रा में शामिल लोगों के द्वारा उमंग से पंथी नृत्य करते हुए अंबेडकर चौक दुर्गा चौक जोंधरा चौक बस स्टैंड चौक किरारी चौक के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई मस्तूरी के तहसील कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात संपन्न हुई।

अवस्थी निवास के पास हुआ भव्य स्वागत

अवस्थी निवास के पास प्रभात अवस्थी सुबोध लहरे पवन श्रीवास प्रकाश अवस्थी, मोनू यादव, सौमित्र शुक्ला, अमर अवस्थी, समीर गुप्ता, राज तिवारी, प्रशांत तिवारी,सौरभ शुक्ला, शारदा शुक्ला,दीपक श्रीवास, तथा प्रमोद अवस्थी के साथ अन्य लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों का पुष्पों तथा आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा में इनकी रही उपस्थिती
आज के भव्य शोभा यात्रा में स्थानीय विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, विजय अंचल, राजकुमार अंचल, मनोहर कुर्रे,लखन टंडन, सुभाष टंडन, देवेंद्र कृष्णन, गोलू कुर्रे, सुधीर सुमन, मुकेश सोनकर, दीपक राय, अंजोर राय, रानू टंडन, तथा भारी संख्या में महिलाएं, युवतियां युवक, बूढ़े बुजुर्ग, बच्चे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here