Home Blog सफलता की कहानी : पसीने की कमाई का सही दाम मिलने से किसान...

सफलता की कहानी : पसीने की कमाई का सही दाम मिलने से किसान अग्रसर हो रहे आर्थिक सुदृढ़ीकरण की ओर , धान बेचकर मिले पैसे से ब्याह करने की योजना

0

Success Story: Farmers are moving towards economic empowerment by getting a fair price for their hard work; they plan to use the money earned from selling paddy to get married.

उत्तर बस्तर कांकेर 18 दिसंबर 2025/ राज्य सरकार द्वारा किसानों की मेहनत और पसीने की कमाई का उचित दाम दिए जाने से उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ीकरण मिल रहा है। खरीफ सीजन में धान बेचकर मिले पैसों से किसानों की अपनी दीगर जरूरतें पूरी हो रही हैं। कांकेर ब्लॉक के ग्राम पीढ़ापाल निवासी कृषक कौशल कुमार नाग अपनी 10 एकड़ कृषि भूमि में धान उगाकर पहले चरण में 90 क्विंटल धान का विक्रय किया। श्री नाग ने बताया कि और भी धान है, जिसे सुखाने के लिए रखा गया है, जिसे टोकन कटने के बाद शीघ्र ही बेचा जाएगा।

Ro.No - 13672/156

युवा किसान श्री कौशल नाग ने यह भी बताया कि खुद की आयु
विवाह योग्य होने के कारण आगामी वर्ष में विवाह करने की योजना भी है, जिसके लिए धान विक्रय से प्राप्त राशि उनके लिए बड़ा सहारा बनेगी।
उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को किसानों के हित में बताया और इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। श्री नाग का कहना है कि सरकार की इस पहल से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है और वे भविष्य की योजनाओं और सपनों को पूरा करने के लिए यह बेहतर माध्यम साबित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here