एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/खोगापानी। नगर पंचायत खोगापानी में छत्तीसगढ़ के महान संत, समाज सुधारक एवं सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने बाबा गुरुघासीदास जी के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य संदेशों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि बाबा गुरुघासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देकर सामाजिक समानता, सत्य, अहिंसा, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज को नशामुक्ति, अंधविश्वास से दूर रहने तथा नैतिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में धीरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे, रामा यादव, जितेंद्र गुप्ता, अब्दुल अजीज, शिव कुमार चौधरी, भगवान दास एवं रामरतन चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सतनामी समाज समिति के मुख्य रूप से पिंटू भास्कर,रेशम लहरे, संतोष लहरे, रूपलाल भास्कर, अशोक मंडल, जोगेंदर कुर्रे, राकेश लहरे, श्रवण भास्कर, रोहित भास्कर, राजू भास्कर, अजय कुर्रे, मनमोहन कुर्रे, परवीन चौधरी एवं शिव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन चंदन केवट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने बाबा गुरुघासीदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।



