Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आत्मानंद विद्यालय, कोतरा द्वारा साइंस एग्जीबिशन का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आत्मानंद विद्यालय, कोतरा द्वारा साइंस एग्जीबिशन का आयोजन

0

रायगढ़ । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा के हिंदी माध्यम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं गणित क्लब द्वारा साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। विज्ञान एवम् गणित क्लब के संरक्षक प्राचार्य जे एल नायक के नेतृत्व में विज्ञान एवं गणित क्लब के नोडल प्रभारी , व्याख्याता बीर सिंह के मार्गदर्शन में जूनियर साइंटिस्ट टीम कक्षा 9 वी के छात्रों द्वारा चंद्रयान-3 का सफल लॉन्चिंग कराया गया। इस कार्यक्रम के नोडल प्रभारी व्याख्याता बीर सिंह ने कहा, विज्ञान एवं गणित क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक सोच विकसित करने के लिए एवं नए नवाचारों का उपयोग विद्यार्थी कर सकें, विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ज्ञान हो सके जिसे अपने जीवन में वह अमल कर सकें इस उद्देश्य के लिए साइंस एग्जीबिशन का आयोजन कराया गया। जूनियर टीम छठवीं सातवीं आठवीं के द्वारा भी बहुत अच्छे मॉडल बनाए गए जैसे , वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम , जल विद्युत अपघटन, गणित के खेल, स्कूल भवन आदि। सीनियर टीम द्वारा वायु प्रदूषण, ऑक्सीजन साइकिल, सोलर फैन ,जीएसटी, हाइड्रोपोनिक्स , हमारा स्कूल हमारा गांव, पुष्प के सोलर फैन। आदि मॉडल बनाए गए। इस कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता श्यामा पटेल, व्याख्याता भारती खांडेकर, व्याख्याता माधुरी नायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निर्णायक के रूप में वरिष्ठ व्याख्याता विमला भगत, व्याख्याता एस.आर. गुप्ता, नंदेली स्कूल के व्याख्याता डी.पी. पटेल, व्याख्याता तृप्ति अग्रवाल, शिक्षक राजेंद्र कुमार चौहान,शिक्षक उमाशंकर पटेल, शिक्षक यज्ञ कुमार पटेल , हाई स्कूल उसरोट से सी. एल.पटेल, व्याख्याता आरसी नवनीत ने निर्णायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता रजनी एक्का , नीलू भारद्वाज, आशु खूंटे, विजय कुमार प्रधान, एस आर राठिया, एवं सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here