Home Blog 37वाँ सड़क सुरक्षा माह 2026 ऑटो चालक प्रशिक्षण शिविर नया बस स्टैण्ड...

37वाँ सड़क सुरक्षा माह 2026 ऑटो चालक प्रशिक्षण शिविर नया बस स्टैण्ड डोम कांकेर में आयोजित किया गया

0

The 37th Road Safety Month 2026 auto driver training camp was organized at the New Bus Stand Dome in Kanker.

दिनांक 02.01.2026
जिला- कांकेर*
37 वाँ सड़क सुरक्षा माह 2026 के क्रम में आज दिनांक 02.01.2026 को श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्री श्रीमाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में, श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा शहर में चलने वाले ऑटो चालकों का प्रशिक्षण शिविर, दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन नया बस स्टैण्ड डोम कांकेर में रखा गया था, जिसमें आटो चालकों को निम्नानुसार यातायात संबधी जानकारी देकर यातायात जागरूकता हेतु सभी ऑटो में पॉमप्लेट चसपाया गयाः-
1. ऑटो चालकों का लाईसेंस चेक किया गया जिसके पास लाईसेंस नही पाने पर यातायात माह शिविर लगने पर बनवाने हेतु पहल किया गया।
2. सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित मदद कर अस्पताल पहुंचाने निर्देश दिया गया।
3. जिले में बढ़ते अपराध को कमी हेतु श्री पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर द्वारा जारी व्हाटशॉप नं. 9479155125 एवं कन्ट्रोल रूम कांकेर का नं. 9479190161 एवं हाईवे 01- 9479192478, 02-9479192479 को ऑटो चालकों के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु बताया गया।
4. कांकेर शहर में संचालित लगभग 70-80 ऑटो में पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त यातायात जागरूकता पामप्लेट को प्रचार-प्रसार हेतु लगाया गया।
5. ऑटो चालकों को वर्दी/नेम प्लेट एवं वाहन में टोकन लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
6. प्रशिक्षण के दौरान ऑटो चालक श्री चेतन राम साहू, पण्डरीपानी कांकेर का दस्तावेज व साफ-सुथरी वर्दी एवं ऑटो को व्यवस्थित तरिके से रखने के लिए यातायात माह के समापन कार्यक्रम के दौरान प्रशति पत्र व इनाम दिया जाएगा।
प्रशिक्षण/दस्तावेज कार्यक्रम के दौरान ऑटो संघ अध्यक्ष श्री शाहिल मेहरा एवं लगभग 70-80 ऑटो चालक उपस्थित रहें साथ ही अध्यक्ष महोदय एवं पूरे ऑटो संघ को समस्त यातायात नियमों का पालन करने शपथ दिलवाई गई।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here