The Narharpur police have achieved a major success by arresting all the accused in the murder case that occurred in Marrampani village, under the Narharpur police station area, within 12 hours.
थाना नरहरपुर, जिला -उत्तर बस्तर कांकेर
दिनांक 08.01.2026
मृतक भगवान सिंह पटेल के द्वारा शराब के नशे में आरोपियों के साथ गाली गलौच एवं मारपीट से परेशान होकर आरोपियों के द्वारा एक राय होकर दिया घटना को अंजाम
घटना में प्रयुक्त हथौड़ा लकड़ी का डण्डा एवं अन्य सामग्री जप्त
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नरहरपुर क्षेत्र के ग्राम मर्रामपानी निवासी माखन पटेल पिता स्व. बिहारी पटेल उम्र 70 वर्ष निवासी मर्रामपानी थाना नरहरपुर द्वारा थाना में ग्रामीणें के साथ थाना आकर अपने पुत्र भगवान सिंह पटेल पिता माखन पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी मर्रामपानी के मृत्यु के संबंध में जानकारी दिया गया जो संदेहास्पद प्रतीत होने पर थाना नरहरपुर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम मर्राम पानी में जाकर घटना स्थल और मृतक भगवान सिंह पटेल का शव का निरीक्षण किया, जिससे मृत्यु पर संदेह होने लगा तथा ग्रामीणें के द्वारा भी संदेह जाहिर किया गया जिसकी सुचना उच्च अधिकारियों को दी गई तब पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा, उप.पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल व थाना स्टाप के द्वारा मृतक के परिवार वालों से पूछताछ किया गया जिन्होंने मृतक भगवान सिंह पटेल की मृत्यु को दुर्घटना होना बताते हुऐ गुमराह करने का प्रयास किया गया। परन्तु था नरहरपुर पुलिस टीम के द्वारा सूझबुझ से प्रकरण में जाॅच कर मृतक की मां, बहन, पत्नी, बेटा एवं बेटी से पूछताछ किया गया जिस पर परिवार वालों ने मिलकर मृतक भगवान सिंह पटेल की हत्या करना बताया। जिसे पर मृतक के पिता माखन पटेल के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 103(1), 3(5) BNS के आरोपी 1. श्रीमति रीना पटेल, 2. कु. ललेश्वरी पटेल, 3. सरस्वती पटेल, 4. श्रीमति नीरा पटेल, 5. अपचारी बालक केे विरूद्व कायम कार विवेचना में लिया गया। और मौके से पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किये गये आरोपीयों के द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया गया कि मृतक भगवानसिंह पटेल शराब पीने का आदि था और हमेशा शराब पीकर घर आता था तथा घर में अपनी पत्नि रीना, बेटा, बेटी, माॅं एवे बहन के साथ गाली गलौज मारपीट करता था जिससे परिवार के सभी सदस्य परेशान रहते थे दिनांक 06.01.2026 की शाम 7.30 बजेे मृतक भगवान सिंह शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नि बच्चों को गाली गलौज मारपीट करने लगा जिसका बीच बचाव मृतक की माॅं और बहन ने किया लेकिन मृतक नही माना और गाली गलौज करता रहा तब सभी परिवार के सदस्य माॅं नीरा, बहन सरस्वती, पत्नि रीना, बेटी कु. ललेश्वरी, व अपचारी बालक द्वारा धक्का देकर मृतक भगवानसिंह पटेल को जमीन पर गिरा दिया गया जिससे उसके सिर में चोट आई उसके पष्चात सभी के द्वारा मिलकर डण्डा हाथ मुक्का चप्पल से मारपीट किया गया तक मृतक भगवासिंह बोला की आज अगर मुझे छोड दोगे तो तुम सभी को टंगिया से काट दुंगा तक सभी मिलकर बोले कि तुम हम को क्या मारोगे परेशान कर रखे हो आज तुम्हे जिन्दा नही छोडेगे और कमरे से हथोडी लाकर भगवान सिंह के सिर पैर व चेहरा में हथौडी डण्डा हाथ मुक्का से पीठ पीठ कर भागवानसिंह पटेल की हत्या कर दिया। आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया और सभी आरोपीयान 1. श्रीमति रीना पटेल, 2. कु. ललेष्वरी पटेल, 3. सरस्वती पटेल, 4. श्रीमति नीरा पटेल, 5. अपचारी बालक को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, सउनि बुधारूराम मरकाम, प्र.आर.316 संवलुराम नेताम, आर. 175 राजकुमार मरकाम, 449 सिरीश् मरकाम, 1020 टिकेष्वर नेताम, 544 लीला साहु, 94 गंगासागर, म.आर. 156 सरिता गोटी का महत्वपुर्ण योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी-
1- श्रीमति रीना पटेल पति स्व. भगवान सिंह उम्र 40 वर्ष]
2- कु- ललेश्वरी पटेल पिता स्व- भगवान सिंह पटेल उम्र 21 वर्ष
3- सरस्वती पटेल पिता माखन पटेल उम्र 50 वर्ष
4. श्रीमति नीरा बाई पटेल पति माखन पटेल उम्र 65 वर्ष
5. विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी ग्राम मर्रामपानी थाना नरहरपुर.



