Home Blog ग्राम बिरसिंघा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

ग्राम बिरसिंघा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

0

Awareness program organized in village Birsingha

थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बिरसिंघा में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना एवं अन्य अपराधों से बचाव के कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जिले में चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के महत्व को रेखांकित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में तेज रफ्तार से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना एवं ओवरस्पीडिंग को प्रमुख कारण बताया गया और इससे होने वाले जान-माल के नुकसान के प्रति महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया।

Ro.No - 13672/156

थाना प्रभारी ने लैलूंगा क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर महिलाओं द्वारा दिखाई जा रही जागरूकता और साहसिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के तरीकों, उससे बचाव तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाएं एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने जागरूकता संदेश को गंभीरता से ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here