A public awareness campaign on women’s safety and cyber awareness is being conducted in the district, with programs organized in schools and rural areas.
रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में जिले में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत आज थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय तथा थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बिरसिंघा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह और रेणु सिंह द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव, आपात स्थिति में त्वरित सहायता लेने के उपाय तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी समझाया गया। इस दौरान महिला थाना की प्रधान आरक्षक प्रमिला महंत, महिला आरक्षक माधुरी राठिया (थाना चक्रधरनगर) भी मौजूद रही ।



