सरसीवा — तहसील साहू संघ सरसीवा द्वारा भक्त राजिम जयंती के शुभ अवसर पर भव्य बाइक रैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के लोगों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में साहू संघ सरसीवा के अंतर्गत आने वाले चारों परिक्षेत्र — सरसीवा, बिलासपुर, धोबनी एवं रायकोना — के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
भव्य बाइक रैली एवं शोभायात्रा का रास्ते भर विभिन्न गांवों में पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और पारंपरिक नारों के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बन गया। समाज के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ सरसीवा के अध्यक्ष गोपीचंद साहू ने भक्त राजिम जयंती पर समाज को संबोधित करते हुए कहा कि “भक्त राजिम साहू समाज के लिए त्याग, भक्ति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें समाज में सद्भाव, सेवा और संगठन की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने भक्त राजिम के आदर्शों को आत्मसात करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। भव्य आयोजन के साथ तहसील साहू संघ सरसीवा द्वारा भक्त राजिम जयंती को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।



