Home Blog शराब के नशे में स्कूल आने पर शिक्षक निलंबित, प्रशासन की त्वरित...

शराब के नशे में स्कूल आने पर शिक्षक निलंबित, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

मुंगेली– शासकीय प्राथमिक शाला लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक लक्ष्मण कोलाम को शराब का सेवन कर नशे की हालत में विद्यालय आने के गंभीर मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर त्वरित जांच कराई गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लोरमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित हुआ कि संबंधित शिक्षक नशे की अवस्था में विद्यालय में उपस्थित हुआ था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के अंतर्गत सहायक शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here