Home Blog अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ ऑपरेशन...

अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ ऑपरेशन संकल्प के तहत थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

0

Under Operation Sankalp, the Bhanupratappur police station arrested an accused for illegally possessing and selling cannabis and sent him to jail.

पुलिस थाना- भानुप्रतापपुर ,जिला उत्तर बस्तर कांकेर,
दिनांक -09/01/2026

Ro.No - 13672/156

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन पर आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल सर, अति. पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर एवं एस.डी.ओ.पी श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को दिनांक 09/01/2026 को सूचना प्राप्त होने पर, तस्दीक की हेतु रवाना होकर मुर्गा बाजार ग्राम कुल्हाड़कट्टा मुखबिर के बताएं स्थान पर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति मिला जिसके हाथ में एक प्लास्टिक थैला रखा हुआ था, जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम नेहरू बेलसरिया पिता श्री विष्णु बेलसरिया उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाड़कट्टा आवासपारा थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर (छ.ग.) प्लास्टिक झोला को चेक करने पर झोला के अंदर झिल्ली में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था, एवं बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा था आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.052 किलो ग्राम कीमती=52500 ₹ पाए जाने से जप्त किया गया एवं आरोपी को दिनांक 09/01/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here