Kanker police have arrested two accused individuals who allegedly stopped the victim, subjected her to obscene verbal abuse, threatened to kill her, and committed a sexual assault (rape), along with those who aided and abetted the crime.
पुलिस थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर
दिनांक 09.01.2026
मामले का विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 08.01.2026 को प्रार्थिया ने लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 08.01.2026 के शाम लगभग 04.10 बजे जब पीडिता अपने काॅलेज से घर जाने के लिये निकली थी कि ग्राम पथरी जाने के रास्ते जंगलवार कालेज के दुसरे गेट के पास पहुंची थी, वहां पर आरोपी यश साहू पिता प्रेम साहू निवासी डाम परसोदा तहसील चारामा, जिला उब कांकेर छ.ग. तथा उसका दोस्त जितेन्द्र उर्फ जीतू साहू ने पीडिता का रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया। तथा यश साहू ने गलत कार्य (दुष्कर्म) किया और इस दौरान उसके दोस्त जितेंद्र कुमार साहू ने उसका सहयोग किया था। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रं.16/2026 धारा-64(1),126 (1) 296,115(1),351 (3).3 (5) ठछै कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान कांकेर पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध घटना के संबंध में पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 09.01.2026 को उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में सउनि भुनेश्वरी भगत आर.अनिल मरकाम, आर.गजेन्द्र नागवंशी आर. रामूराम जुर्री मआर.गणेश्वरी कोड़पी एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।
गिरफतार आरोपी:-
1. यश कुमार साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन निवासी परसोदा थाना कोरर
2. जितेन्द्र कुमार साहू उर्फ जीतू पिता नरोत्तम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी परसोदा थाना कोरर



