Home Blog जामगांव में इंटरनेट की सुस्त रफ्तार ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबक...

जामगांव में इंटरनेट की सुस्त रफ्तार ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबक बन गई है। लोग नेटवर्क खोजने के लिए पेड़ और छतों पर चढ़ने को मजबूर हैं।

0

The slow internet speed in Jamgaon has become a source of trouble for the villagers. People are forced to climb trees and rooftops to find a network signal.

एक तरफ जहाँ देश डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ रहा है और संचार के माध्यम से क्षेत्रों को विकसित करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाला ग्राम जामगांव आज भी नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा है। यहाँ इंटरनेट की धीमी गति ग्रामीणों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई है।

Ro.No - 13672/156

क्षेत्र में नेटवर्क की स्थिति इतनी दयनीय है कि लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने के लिए घरों की छतों या पेड़ों पर चढ़ना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सिग्नल तो दिखता है, लेकिन इंटरनेट की गति इतनी धीमी है कि एक साधारण पेज खुलने में भी घंटों लग जाते हैं।

आज के दौर में जब हर छोटा-बड़ा काम डिजिटल लेनदेन पर निर्भर है, जामगांव के व्यापारियों और आम लोगों को ऑनलाइन पेमेंट करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने या नेट स्लो होने के कारण अक्सर ट्रांजेक्शन फेल हो जाते हैं, जिससे लोगों को आर्थिक लेन-देन के लिए मीलों दूर शहर जाना पड़ता है।

स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले ग्रामीणों को भी बैरंग लौटना पड़ता है।

ग्रामीणों ने संचार विभाग और संबंधित कंपनियों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि जल्द ही इंटरनेट की गति में सुधार नहीं किया गया और नया टावर या क्षमता विस्तार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से ले ताकि ग्रामीणों को भी आधुनिक संचार सुविधाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here