Home Blog मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर उठा विवाद, जांच में भोजन पाया गया...

मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर उठा विवाद, जांच में भोजन पाया गया संतोषजनक,

0

A controversy arose over the quality of the midday meal, but the investigation found the food to be satisfactory.

स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में बच्चों को मिल रहा स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन

Ro.No - 13672/156

एमसीबी/शहर स्थित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में मध्यान भोजन की गुणवत्ता को लेकर बीते कुछ समय से लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें मध्यान भोजन को पूर्णतः मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण पाया गया।
सोमवार को जब हमारी टीम विद्यालय पहुँची, तो निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को सांबर, चावल, अचार एवं पापड़ परोसा गया। भोजन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का भोजन दिया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है।
इस संबंध में शिक्षकों ने बताया कि मध्यान भोजन की गुणवत्ता को लेकर वे लगातार निगरानी रखते हैं। बच्चों को भोजन परोसने से पूर्व शिक्षक स्वयं भोजन का स्वाद चखते हैं तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार कराया जाता है। कई अवसरों पर शिक्षक भी बच्चों के साथ भोजन करते हैं।
विद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 से मध्यान भोजन का संचालन जय श्री कृष्णा राधे महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान संचालन व्यवस्था से विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
इस विषय में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मध्यान भोजन को लेकर प्राप्त सभी शिकायतों की विधिवत जांच की गई है। जांच के दौरान भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ शिकायतें राजनैतिक द्वेष के कारण विद्यालय एवं संचालन समूह को परेशान करने के उद्देश्य से की गई थीं।
जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि वर्तमान में विद्यालय में मध्यान भोजन की व्यवस्था सुचारू, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here