Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे 2 अरब 84 करोड़ रुपये के 87...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे 2 अरब 84 करोड़ रुपये के 87 विकास कार्यों की सौगात

0

Chief Minister Vishnu Deo Sai will inaugurate 87 development projects worth Rs 2.84 billion.

पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 02 अरब 78 करोड़ 86 लाख रूपए के 85 कार्यों की रखेंगे *आधारशिला, 05 करोड़ 79 लाख रूपए के दो कार्यों करेंगे लोकार्पण

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 जनवरी 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 16 जनवरी को कांकेर जिले के पखांजूर के नर-नारायण मेला पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां पर उनके द्वारा 2 अरब 84 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 87 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसमें 02 अरब 78 करोड़ 86 लाख रूपए के 85 विकास कार्यों की आधारशिला तथा 05 करोड़ 79 लाख रूपए के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिनमें विभिन्न सड़क, पुल, सेतु, शिक्षा, जल संसाधन, भवन निर्माण एवं सामाजिक अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की सौगात जिले की जनता को मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 07 सड़क निर्माण कार्य जिनमें कोसरीडा से पटेलपारा हुरतराई (कोयलीबेड़ा), मातला ‘अ’ से मानकोट सड़क, अंतागढ़ मुख्य मार्ग से कामता पटेलपारा, सारंडी से गुंजनार (कचवार), उसेली से खड़गांव, तुमसनार से बेलोडी स्कूलपारा, हलाईनार से सरपंच पारा मार्ग शामिल है। इसके अलावा चारामा विकासखण्ड में किशनपुरी से पदमपुर नयागढ़पारा तक सड़क निर्माण, कांकेर विकासखण्ड में पीढ़ापाल-मुरागांव से टोंडामरका सड़क निर्माण, नरहरपुर विकासखण्ड में बहनापानी से खुलगुडरा सड़क, बांसपत्तर-तिरियारपानी से सरायपानी, झुलनातेंदु से पारधीपारा, नरहरपुर बाजारपारा से नदियापारा (मारवाड़ी) तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा।

इसी प्रकार सेतु निर्माण संभाग कांकेर द्वारा उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें अंतागढ़ विकासखण्ड के सोनपुर-नारायणपुर मार्ग में कोटरी नदी पर पुल निर्माण, राजनांदगांव-बैलाडिला मार्ग तके खंडी नदी पुल निर्माण एवं अंतागढ़-बेड़मा राज्य मार्ग निर्गुण नाला पुल चारामा विकासखण्ड में चारभाटा-मरकाटोला मार्ग में सिरसिदा नाला पर पुल निर्माण, कांकेर-देवरी-पीढ़ापाल मार्ग में चिनार नदी पुल निर्माण, नरहरपुर विकासखण्ड में मुड़पार-नरहरपुर-मुरूमसिल्ली मार्ग झुरा (सुरही) नदी पुल निर्माण, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर मार्ग में जंजाली नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, संबलपुर-सिलपट मार्ग में संबलपुर नाला पर पुल निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में मंडागांव स्टॉपडेम निर्माण कार्य, मडपा (मड़ाम) निरूल नाला में स्टॉपडेम निर्माण, चारगांव तालाब नहर लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, सिकसोड़ तालाब के स्लूस संरचना एवं सायफन निर्माण कार्य, पी.व्ही. 101 विष्णुपुर में स्टापडेम निर्माण, छोटेबेठिया-2 स्टॉपडेम निर्माण, नर-नारायण एनीकट सत्यानंद नाला, पी.व्ही. 89 विवेकनगर में एनीकट निर्माण, पखांजूर जलाशय बांध एवं नहर जीर्णोद्धार तथा लाईनिंग कार्य, निरीक्षण गृह अनुविभागीय कार्यालय कापसी एवं मरम्मत कार्य तथा अंतागढ़ विकासखण्ड के आमाबेड़ा तालाब के स्लूस संरचना मरम्मत कार्य का भूमिपूजन शामिल है। लोक निर्माण संभाग भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम जातेवाड़ा से मदले मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित, ग्राम महेन्द्रपुर से गुलालबोड़ी मार्ग पुल-पुलिया सहित, ग्राम परलकोट डेम मार्ग का मजबूतीकरण, ग्राम सोढ़े से गुट्टापारा तक पहुंच मार्ग, मुख्य मार्ग से पदबेड़ा तक पहुंच मार्ग, पखांजूर के घोड़ागांव से अंजाड़ी तक पहुंच मार्ग, ग्राम कोटनखोड़ से नीचे कामता तक सड़क निर्माण, ग्राम आमकोट से डुटापिपली तक पुल-पुलिया सहित मार्ग निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भानुप्रतापपुर अंतर्गत पखांजूर-मायापुर सड़क का मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण कार्य, संगम से स्वरूपनगर पी.व्ही. 62 सड़क का मजबूतीकरण, दुर्गूकोंदल से कोदापाखा सड़क का मजबूतीकरण, कुरूषबोडी से कोटोडी मार्ग में आरडी 02 हजार मीटर पर वृहद पुल निर्माण, कुरूषबोडी से कोटोडी मार्ग में आरडी 7500 मीटर पर वृहद पुल का निर्माण, कोयलीबेड़ा- परतापुर-जिरमतराई से कड़मे मार्ग पर वृहद पुल, भुरका मार्ग में वृहद पुल का निर्माण, धनेली से पटेलपारा सड़क निर्माण कार्य, तेंडाईकोंदल से आवासपारा सड़क निर्माण, मुंगवाल अटल चौक से डोंगरीपारा सड़क निर्माण, साधुमिचगांव से ओंडाहूर सड़क निर्माण, ओंडाहूर से गार्डा तक सड़क निर्माण, केंवटी पखांजूर रोड से भुस्की सड़क निर्माण, गुरवंडी से खेड़ेगांव सड़क निर्माण, दुर्गूकोंदल कर्रमपानी रोड से दियागांव सड़क निर्माण, केंवटी पखांजूर रोड से छिंदटोला सड़क निर्माण, नेड़गांव से रसोली सड़क निर्माण, ओटेकासा से पटेलपारा गुडरापारा सड़क निर्माण, चेमल से भेजर सड़क निर्माण, साधुमिचगांव से पुड़ोमिचगांव तक सड़क निर्माण, आलपरस से गुंदुल सड़क निर्माण, कड़मे रोड से जिरामतराई सलिहापारा सड़क निर्माण, बोवेली से बलाईकच्छार खासपारा सड़क निर्माण, टेकामेटा से पुसकट्टा सड़क निर्माण, छोटेझाड़कट्टा से देवीपारा सड़क निर्माण, मुरवंडी से पित्तेगुड़म सड़क निर्माण, बांदे पखांजूर रोड से प्रेमनगर पी.व्ही. 34 सड़क निर्माण, जबेली से भुरभुसी सड़क निर्माण, मेनरोड से चरदरहा सड़क निर्माण, पी.व्ही. 24 से नवागोंडाहूर सड़क निर्माण, उजाला से बोगनभोदिया सड़क निर्माण, छिंदपाल से संटोला सड़क निर्माण, कोयलीबेड़ा पोरोण्डी रोड से नयापारा सड़क निर्माण, जलवाही से हनफरसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ ही कांकेर विकासखण्ड में तहसील कार्यालय के समीप लाइब्रेरी एवं हॉल निर्माण का कार्य, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी भवन कांकेर, चाईल्ड हेल्प लाइन कांकेर तथा अंतागढ़ विकासखण्ड में चार सामुदायिक भवन निर्माण, भानुप्रतापपुर में दो सामुदायिक भवन निर्माण एवं कांकेर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री साय दो कार्यों का लोकार्पण भी इस दौरान करेंगे जिनकी लागत 5 करोड़ 79 लाख 16 हजार रूपए है। इसमें नरहरपुर विकासखण्ड में ग्राम बांसपत्तर से तितियारपानी मार्ग में टुरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम मेड़ो में हायर सेकण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य सम्मिलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here