Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 2 अरब 84 करोड़ रुपये के...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 2 अरब 84 करोड़ रुपये के 87 विकास कार्यों की सौगात

0

Chief Minister Vishnu Deo Sai inaugurated 87 development projects worth Rs 2.84 billion.

पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 02 अरब 78 करोड़ 86 लाख रूपए के 85 कार्यों का भूमिपूजन,
05 करोड़ 79 लाख रूपए के दो कार्यों का लोकार्पण

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 जनवरी 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज
शुक्रवार को कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 02 अरब 84 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 87 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 02 अरब 78 करोड़ 86 लाख रूपए के 85 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 05 करोड़ 79 लाख रूपए के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अंतागढ़ विकासखण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 07 सड़क निर्माण कार्य जिनमें कोसरीडा से पटेलपारा हुरतराई (कोयलीबेड़ा), मातला ‘अ’ से मानकोट सड़क, अंतागढ़ मुख्य मार्ग से कामता पटेलपारा, सारंडी से गुंजनार (कचवार), उसेली से खड़गांव, तुमसनार से बेलोडी स्कूलपारा, हलाईनार से सरपंच पारा, चारामा विकासखण्ड में किशनपुरी से पदमपुर नयागढ़पारा तक सड़क निर्माण, कांकेर विकासखण्ड में पीढ़ापाल-मुरागांव से टोंडामरका सड़क निर्माण, नरहरपुर विकासखण्ड में बहनापानी से खुलगुडरा सड़क, बांसपत्तर-तिरियारपानी से सरायपानी, झुलनातेंदु से पारधीपारा, नरहरपुर बाजारपारा से नदियापारा (मारवाड़ी) तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
इसी प्रकार सेतु निर्माण संभाग कांकेर द्वारा निर्माण किए जाने वाले उच्च स्तरीय पुलों-अंतागढ़ विकासखण्ड के सोनपुर-नारायणपुर मार्ग में कोटरी नदी पर पुल निर्माण, राजनांदगांव-बैलाडिला मार्ग के खंडी नदी पुल निर्माण, अंतागढ़-बेड़मा राज्य मार्ग में निर्गुण नाला पुल निर्माण, चारामा विकासखण्ड अंतर्गत चारभाटा-मरकाटोला मार्ग में सिरसिदा नाला पर पुल निर्माण, कांकेर-देवरी-पीढ़ापाल मार्ग में चिनार नदी पुल निर्माण, नरहरपुर विकासखण्ड में मुड़पार-नरहरपुर-मुरूमसिल्ली मार्ग में झुरा (सुरही) नदी पर पुल निर्माण, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर मार्ग में जंजाली नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, संबलपुर-सिलपट मार्ग में संबलपुर नाला पर पुल निर्माण, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में मंडागांव स्टॉपडेम निर्माण, मडपा (मड़ाम) निरूल नाला में स्टॉपडेम निर्माण, चारगांव तालाब नहर लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, सिकसोड़ तालाब के स्लूस संरचना एवं सायफन निर्माण, पी.व्ही. 101 विष्णुपुर में स्टापडेम निर्माण, छोटेबेठिया-2 स्टॉपडेम निर्माण, नर-नारायण एनीकट सत्यानंद नाला, पी.व्ही. 89 विवेकनगर में एनीकट निर्माण, पखांजूर जलाशय बांध एवं नहर जीर्णाेद्धार तथा लाईनिंग कार्य, निरीक्षण गृह अनुविभागीय कार्यालय कापसी एवं मरम्मत कार्य तथा अंतागढ़ विकासखण्ड में आमाबेड़ा तालाब के स्लूस संरचना मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार लोक निर्माण संभाग भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम जातेवाड़ा से मदले मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित, ग्राम महेन्द्रपुर से गुलालबोड़ी मार्ग पुल-पुलिया सहित, ग्राम परलकोट सड़क मार्ग का मजबूतीकरण, ग्राम सोढ़े से गुट्टापारा तक पहुंच मार्ग, मुख्य मार्ग से पदबेड़ा तक पहुंच मार्ग, पखांजूर के घोड़ागांव से अंजाड़ी तक पहुंच मार्ग, ग्राम कोटनखोड़ से नीचे कामता तक सड़क निर्माण, ग्राम आमकोट से डुटापिपली तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भानुप्रतापपुर अंतर्गत पखांजूर-मायापुर सड़क का मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण कार्य, संगम से स्वरूपनगर पी.व्ही. 62 सड़क का मजबूतीकरण, दुर्गूकोंदल से कोदापाखा सड़क का मजबूतीकरण, कुरूषबोडी से कोटोडी मार्ग में आरडी 02 हजार मीटर पर वृहद पुल निर्माण, कुरूषबोडी से कोटोडी मार्ग में आरडी 7500 मीटर पर वृहद पुल का निर्माण, कोयलीबेड़ा- परतापुर-जिरमतराई से कड़मे मार्ग पर वृहद पुल, भुरका मार्ग में वृहद पुल का निर्माण, धनेली से पटेलपारा सड़क निर्माण कार्य, तेंडाईकोंदल से आवासपारा सड़क निर्माण, मुंगवाल अटल चौक से डोंगरीपारा सड़क निर्माण, साधुमिचगांव से ओंडाहूर सड़क निर्माण, ओंडाहूर से गार्डा तक सड़क निर्माण, केंवटी पखांजूर रोड से भुस्की सड़क निर्माण, गुरवंडी से खेड़ेगांव सड़क निर्माण, दुर्गूकोंदल कर्रमपानी रोड से दियागांव सड़क निर्माण, केंवटी पखांजूर रोड से छिंदटोला सड़क निर्माण, नेड़गांव से रसोली सड़क निर्माण, ओटेकासा से पटेलपारा गुडरापारा सड़क निर्माण, चेमल से भेजर सड़क निर्माण, साधुमिचगांव से पुड़ोमिचगांव तक सड़क निर्माण, आलपरस से गुंदुल सड़क निर्माण, कड़मे रोड से जिरामतराई सलिहापारा सड़क निर्माण, बोवेली से बलाईकच्छार खासपारा सड़क निर्माण, टेकामेटा से पुसकट्टा सड़क निर्माण, छोटेझाड़कट्टा से देवीपारा सड़क निर्माण, मुरवंडी से पित्तेगुड़म सड़क निर्माण, बांदे पखांजूर रोड से प्रेमनगर पी.व्ही. 34 सड़क निर्माण, जबेली से भुरभुसी सड़क निर्माण, मेनरोड से चरदरहा सड़क निर्माण, पी.व्ही. 24 से नवागोंडाहूर सड़क निर्माण, उजाला से बोगनभोदिया सड़क निर्माण, छिंदपाल से संटोला सड़क निर्माण, कोयलीबेड़ा पोरोण्डी रोड से नयापारा सड़क निर्माण, जलवाही से हनफरसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ ही कांकेर विकासखण्ड में तहसील कार्यालय के समीप लाइब्रेरी एवं हॉल निर्माण का कार्य, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी भवन कांकेर, चाईल्ड हेल्प लाइन कांकेर तथा अंतागढ़ विकासखण्ड में चार सामुदायिक भवन निर्माण, भानुप्रतापपुर में दो सामुदायिक भवन निर्माण एवं कांकेर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जिले के दो विकास कार्यों जिनकी लागत 05 करोड़ 79 लाख 16 हजार रूपए है, का लोकापर्ण भी किया। इसमें नरहरपुर विकासखण्ड में ग्राम बांसपत्तर से तितियारपानी मार्ग में टुरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम मेड़ो में हायर सेकण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here