Home Blog मुख्यमंत्री के पखांजूर आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री के पखांजूर आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

0

Upon the Chief Minister’s arrival in Pakhanjur, public representatives extended a warm welcome.

उत्तर बस्तर कांकेर 16 जनवरी 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर स्थित हैलीपेड पहंुचे जहां पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ श्री विक्रमदेव उसेण्डी, विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पंचायत पखांजूर के अध्यक्ष श्री नारायणचंद्र साहा सहित डीआईजी कांकेर श्री अमित तुकाराम कांबले, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकरीगण शामिल रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here