Home Blog मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे पखांजूर, नर-नारायण सेवा आश्रम में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे पखांजूर, नर-नारायण सेवा आश्रम में की पूजा-अर्चना

0

Chief Minister Vishnu Deo Sai arrived in Pakhanjur and offered prayers at the Nar-Narayan Seva Ashram.

02 अरब 84 करोड़ 65 लाख रूपए के 87 निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

Ro.No - 13672/156

कहा- स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन के संकल्प के साथ सरकार विकास की ओर आगे बढ़ रही

उत्तर बस्तर कांकेर 16 जनवरी 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को कांकेर जिले में पखांजूर पहंुचे, जहां पर उन्होंने नर नारायण सेवा आश्रम पहंुचकर पूजा अर्चना की तथा प्रदेशवासियांे की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में भ्रमण कर आश्रम के संस्थापक स्वामी सत्यानंद ब्रम्हचारी की प्रतिमा का पूजन किया। तदुपरांत पखांजूर स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम पहंुचकर जिला वासियों को 02 अरब 84 करोड़ 65 लाख रूपए के 87 निर्माण कार्यों की सौगातें दीं। इस दौरान उनके द्वारा परलकोट क्षेत्रवासियों के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की गई, जिनमें नए शिक्षा सत्र से बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रांरभ करने की घोषणा की। इसके अलावा संबलपुर से दुर्गूकोंदल होते हुए पखांजूर तक सड़क निर्माण की घोषणा की। इसी तरह मंडी गेट पखांजूर से अंजाड़ी नाला तक गौरवपथ का निर्माण कराने, मछली मार्केट पखांजूर से नर-नारायण सेवा आश्रम तक सीसी सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक-05 की शासकीय कन्या शाला मैदान में बाउण्ड्रीवाॅल निर्माण, पखांजूर में फायर ब्रिगेड वाहन सेवा शुरू करने तथा सिविल अस्पताल पखांजूर में धनवंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पखांजूर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में विशाल जनसमुदाय को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासनिक कार्योें में स्वच्छता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की इच्छा शक्ति के साथ लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रही है। ई-आॅफिस एवं आॅनलाइन माध्यमों से सभी प्रकार के प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और इसके बाद बस्तर क्षेत्र में भी चहुंमुखी विकास दृष्टिगोचर होगा। श्री साय ने बताया कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों का अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। दो साल की अल्पावधि में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास की स्वीकृति दी है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 08 लाख हितग्राहियों ने गृह प्रवेश भी कर लिया है। इसी तरह महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश की 74 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में नियद नेल्लानार, धरती आबा अभियान, पीएम जनमन जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे विकास कार्यो कों गति मिली है। प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को पुनः प्रारंभ किया गया। मेहनतकश किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने परलकोट क्षेत्रवासियों को नर-नारायण मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल की मकर संक्रांति में 62वां मेला का आयोजन किया जा रहा है। नर सेवा ही नारायण की सेवा के ध्येय से स्थापित किए गए इस आश्रम में आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाने का पुण्य कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि परलकोट क्षेत्र अबुझमाड़ का प्रवेश द्वार है, जो लाल आतंक के साए में लंबे समय से विकास से वंचित रहा है, चंूकि अब माओवाद समाप्ति की ओर अग्रसर है तो मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में क्षेत्र मे ंविकास की गति में निश्चित तौर पर तेजी आएगी। अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेण्डी ने अपने संबोधन में परलकोट क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कार्य करने की बात कही। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने स्वागत उद्बोधन दिया।
मुख्यमंत्री ने नर-नारायण सेवा आश्रम पहंुचकर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री साय ने पखांजूर नगर आगमन पर यहां प्राचीन नर-नारायण सेवा आश्रम पहंुचकर संस्थापक स्वामी सत्यानंद परमहंस के तैलचित्र एवं प्रतिमा का विधिविधानपूर्वक पूजन किया। इस दौरान आश्रम के अध्यक्ष स्वामी नित्यानंद ब्रह्मचारी तथा स्वामी बिरेंदानंद और स्वामी ज्योतिर्मय ब्रह्चारी ने मुख्यमंत्री को स्वामी सत्यानंद परमहंस की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने पखांजूर के मुख्य मार्ग पर स्थित परकोट विद्रोह के क्रांतिकारी शहीद गैंद सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया।
इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पंचायत पखांजूर के अध्यक्ष श्री नारायणचंद्र साहा, पूर्व सांसद श्री मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक श्री मंतूराम पवार, श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित डीआईजी कांकेर श्री अमित तुकाराम कांबले, एसपी श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री एएस पैकरा, एसडीएम पखांजूर श्री टीआर देवांगन के अलावा श्री सतीश लाटिया, श्री महेश जैन एवं पार्षदगण व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here