Home Blog नारायणपुर धर्मांतरित व्यक्ति के शव को ईसाई पद्धति से दफनाने पर विवाद,...

नारायणपुर धर्मांतरित व्यक्ति के शव को ईसाई पद्धति से दफनाने पर विवाद, ग्रामीणों ने सड़क पर किया चक्काजाम

0

Controversy erupts in Narayanpur over the burial of a converted person’s body according to Christian rites; villagers block the road in protest.

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। ताज़ा मामला ग्राम बोरपाल (पोस्ट एड़का) का है, जहाँ 57 वर्षीय मंगल राम कुमेडी (पिताः मानु कुमेटी) की मृत्यु के बाद उनके शव को ईसाई रीति-रिवाज से दफनाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Ro.No - 13672/156

ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक के परिजनों ने गांव की परंपराओं और ग्राम सभा की अनुमति के बिना गुपचुप तरीके से शव को ईसाई पद्धति से दफना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मंगल राम कुमेडी धर्मांतरित हो चुके थे, लेकिन गांव में किसी भी बाहरी या नए धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने के लिए समुदाय की सहमति अनिवार्य है, जिसे नजरअंदाज किया गया।

इस घटना के विरोध में ग्राम बोरपाल और आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। स्थानीय आदिवासियों ने परंपराओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सड़क पर चक्काजाम होने से यातायात पूरी तरह बाधित है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गांव की रूढ़िवादी परंपराओं का सम्मान किया जाए और बिना अनुमति धर्मांतरण एवं ऐसे अंतिम संस्कारों पर रोक लगाई जाए।

मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात कर दी गई है। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और मामला शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here