Home Blog यातायात पुलिस कांकेर द्वारा परिवहन विभाग के साथ मिलकर गोविंदपुर स्कूल मैदान...

यातायात पुलिस कांकेर द्वारा परिवहन विभाग के साथ मिलकर गोविंदपुर स्कूल मैदान में स्कूल बसों को चेकिंग किया गया

0

The traffic police in Kanker, in collaboration with the transport department, conducted checks on school buses at the Govindpur school ground.

जिला-कांकेर
दिनांक 18.01.2026

Ro.No - 13672/156

आज दिनांक 18.01.2026 को यातायात माह के क्रम में श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा श्री दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा RTO श्री ऋषभ नायडू व परिवहन विभाग के टीम के साथ मिलकर शहर में संचालित प्राइवेट स्कूल बसों को गोविंदपुर स्कूल मैदान में बुलवाकर लगभग 55 स्कूल वाहनों का सम्पूर्ण दस्तावेज चेकिंग व वाहन का फिटनेस चेक कर वाहन चालक/ संचालकों को प्रत्येक गाड़ियों में हेल्फर रखने, ओव्हेरलोड नहीं करने, हमेशा निर्धारित वर्दी में रहने, बच्चों को रोड़ क्रास करवाते समय अपने हेल्पर के द्वारा करवाने, वाहन की सभी दस्तावेज हमेशा अपडेट रखने, स्कूल बसों में अग्नि समन यन्त्र रखने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, किसी भी अज्ञात व्यक्तियों को लिफ्ट ना दे, स्कूल बसों में बच्चों के अलावा किसी अन्य को ना बिठाये, अगर नये वाहन चालक रखते है तो उसका दस्तावेज सत्यापन करवाने व बच्चों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here