In Amasena, a grand Kalash Yatra (procession) will mark the beginning of the five-day Shri Rudra Mahayagna and musical discourse starting tomorrow, January 19th.
कथा वाचक राष्ट्रीय धर्माचार्य पंडित दुर्गेश शर्मा अमृत रूपी रसास्वादन कराएंगे
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। बिलासपुर के निकट ग्राम अमसेना में पंच कुंडीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं संगीत मय श्री शिव महापुराण यज्ञ कथा का आयोजन समस्त जीवों के कल्याणार्थ गौ रक्षा राष्ट्रीय हित हेतु पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ का कल 19 जनवरी 2026 सोमवार से पंचांग पूजन भव्य कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ होने जा रहा है। रुद्र महायज्ञ की कुंड सहित तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस रुद्र महायज्ञ एवं कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गणों की उपस्थिति रहेगी।
कथावाचक एवं यज्ञाचार्य
इस ज्ञान रूद्र महायज्ञ कथा में कथा वाचक राष्ट्रीय धर्माचार्य परम पूज्य श्री दुर्गेश शर्मा जी रहेंगे साथ ही यज्ञाचार्य में पंडित सुरेश सतपथी जी रहेंगे।
कथावाचक दुर्गेश शर्मा जी अपने मधुर वाणी से भक्तों को अमृत रूपी सागर में डुबकी लगवाएंगे।
यज्ञ एवं कथा स्थल
श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीत मय श्री शिव महापुराण नवान्ह यज्ञ कथा का आयोजन स्थल बिलासपुर उच्च न्यायालय के नजदीक ग्राम अमसेना स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के पास होने जा रहा है।
यज्ञ एवं कथा समय
श्री शिव महापुराण कथा के दौरान यज्ञ का समय प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा साथ ही कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से भगवान प्रभु श्री शिव जी की इच्छा तक चलेगा।
आयोजन कर्ता
इस महान कार्यक्रम का आयोजन श्री दिव्य ज्योति सेवा समिति एवं ग्राम अमसेना के ग्राम वासियों के द्वारा की जा रही है।



