Home Blog नरहरदेव स्कूल में आनंद मेला आयोजित कर वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया...

नरहरदेव स्कूल में आनंद मेला आयोजित कर वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

0

The annual festival was celebrated with great fanfare at Narhardev School with the organization of an Anand Mela (fun fair).

कांकेर । पीएम श्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव दिनांक 16 एवं 17 जनवरी को मनाया गया. प्रथम दिवस आनंद मेला आयोजित किया गया, जिसमे विद्यार्थियों के द्वारा लगभग 80 स्टाल लगाए गए जो भारत के विभिन्न राज्यों के पकवानों के थे. इसी दिन बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय थीम पर नृत्य एवं रैंप वाक किया गया. द्वितीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नरहरदेव विद्यालय के अतिरिक्त भानुप्रतापपुर, नरहरपुर, चारामा, दुर्गुकोण्डल एवं अंतागढ़ पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशाराम नेताम विधायक, कांकेर थे. इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों के रूप में भरत मटियारा, डॉ. ईश्वर सिन्हा एवं हरेश मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रमेश निषाद जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी नवनीत पटेल उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय एसएमडीसी अध्यक्ष श्री राजीव लोचन सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम की सफलता में सम्पूर्ण नरहरदेव विद्यालय परिवार का योगदान रहा. कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.एकल गीत में प्रथम स्थान समृद्धि गजबल्ला, नरहरदेव, द्वितीय हिमांशी चारामा, तृतीय स्थान प्रियंका एवं मोनिका दुर्गुकोंडल ने प्राप्त किया.
सामूहिक नृत्य में प्रेम विधि एवं समूह भानुप्रतापपुर ने प्रथम, संजना एवं समूह नरहरदेव ने द्वितीय, कुमुद एवं समूह नरहरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
एकल नृत्य में याशिका गिरी गोस्वामी नरहरदेव ने प्रथम, आरना तिवारी नरहरदेव ने द्वितीय एवं चाहत नरहरदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here