Two suspects involved in motorcycle theft have been apprehended by the police.
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
दिनांक 18.01.2026
आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये मोटर सायकल बरामद।
थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी परमेश्वर पटेल पिता सोनित पटेल उम्र 32 वर्ष साकिन बागोडार बाजारपारा थाना कांकेर ने मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 04.11.2025 को वह अपने रिश्तेदार टिकेश्वर पटेल निवासी बेलरगांव जिला धमतरी जो किडनी की बिमारी से कोमल देव अस्पताल कांकेर में भर्ती था, उसे देखने अपने मोसा एचएफ डिलक्स क सीजी 19 बी. एच. 1062 से कोमल देव अस्पताल कांकेर आया था। अपने मोसा को अस्पताल के सामने उपर तरफ जहां अन्य मोसा. पार्किंग होती है वहां सुबह करीब 11/00 बजे रखकर अस्पताल अंदर अपने रिश्तेदार टिकेश्वर पटेल को देखने चला गया जहां से करीब 01 घंटा बाद वापस आया देखा जहां पर मैं अपने मोसा. को पार्किंग में खड़ा किया था वहां पर मेरा मोसा. क सीजी 19 बीएच 1062 नहीं था। जिसके सबंध में आस पास में मौजूद लोगों तथा अस्पताल के बाहर के लोगों से पुछताछ कर पता किया कोई पता नहीं चला। घटना के संबंध में मैं अपने बड़े पिताजी नरेश कौशल और अपने भैया चंद्रकांत पटेल को बताकर उनके साथ पता तलाश किया परंतु मेरे मोसा. का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर मेरे मोसा सीजी 19 बीएच 1062 को कोमल देव अस्पताल कांकेर के सामने से चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांकः- 28/2026 धारा-303(2),बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर चोरी गये मोसा. क्रमांक -सीजी 19 बीएच 1062 को आरोपी अशोक उईके एवं उसके साथी कालेश कुंजाम से बारीकी से पूछताछ कर उनके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रभारी थाना प्रभारी उनि.सुरेन्द्र मानिकपुरी, के नेतृत्व में उनि.मनोरथ जोशी सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत श्याम,आर.रामरतन निषाद का अहम भूमिका रहा है।
गिरफतार आरोपी:-
1. अशोक उईके पिता अंजोरी उईके उम्र 30 वर्ष निवासी आमापारा कांकेर थाना कांकेर जिला कांकेर।
2. कालेश कुजांम पिता स्व.रमेश कुजांम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम हाॅटकोंगेरा थाना कांकेर जिला कांकेर।



