Home Blog स्वाधीनता सेनानी तोड़ाराम जोगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

स्वाधीनता सेनानी तोड़ाराम जोगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

0

*समापन में यंग बॉयज व टाइगर क्लब बनी विजेता*

*सुषमा खलखो, लल्लू सिंह, मंजुल दीक्षित, आकाश मिश्रा, नीतीश अग्रवाल, ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया*

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ – शहर के नटवर स्कूल मैदान में विगत पिछले आठ वर्षों से लगातार स्वाधीनता सेनानी तोड़ाराम जोगी स्मृति में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी जनवरी के मध्य में इसे आयोजित किया गया है यह आयोजन 16 जनवरी से  शुभारंभ किया गया था जिसका समापन 18 जनवरी को किया गया। आठ वर्ष से फुटबॉल प्रतियोगिता का यह आयोजन रायगढ़ सहित आस पास के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा का परिचय देने का अच्छा स्थान बन चुका है। हर्ष का विषय है कि रायगढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे तोड़ाराम जोगी जी ने उस समय खेल मैदानों की स्थिति को बहुत अधिक बेहतर बनवाया था, जिसपर आज भी खेल की प्रतिभा अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहे है इसी उद्वेश्य से स्वाधीनता सेनानी तोड़ाराम जोगी स्मृति में जी फुटबॉल प्रतियोगिता का यह आयोजन पिछले आठ वर्षों से आयोजित हो रहा है इसमें रायगढ़ के वरिष्ठ खिलाड़ियों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होता है विदित हो कि 18 जनवरी को फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति स्वास्थ्य महिला बाल विकास विभाग ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रहे तोड़ाराम जोगी जी के द्वारा किए जनहित के कार्य पर अपना वक्तव्य रखा तो वहीं उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा खेल खिलाड़ियों को मिलने वाली योजनाओं का उल्लेख की जानकारी दी इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाकर निरंतर खेल के और शिक्षा के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने की बात पर जोर दिया। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट रायगढ़ के कद्दावर किसान नेता लल्लू सिंह ने खेल खिलाड़ियों के महत्व पर प्रकाश डाला विशिष्ट अतिथि के तौर मंच पर उपस्थित रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य युवा कांग्रेस के नेता आकाश मिश्रा ने भी अपना वक्तव्य रखा उन्होंने बताया कि खेल सिर्फ बचपन में ही नहीं बल्कि यह हर उम्र के लिए जरूरी है। कहा मैदान में मैच होता है इसमें कोई जीतता है और कोई हारता है लेकिन उनकी बात ने उस वक्त सबका ध्यान आकर्षित कर लिया जब उन्होंने कहा कि हार और जीत में हारने वाले को आगे बेहतर करने का मौका मिलता है खेल का मैदान हो राजनीति इसमें जितने वाले से ज्यादा हारने वाले की चर्चा होती है कहा हारने के बाद निश्चित तौर पर आगे जीत का जुनून बढ़ जाता है इसलिए मैदान हो या चुनाव व्यक्ति को आगे के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मंजुल दीक्षित, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य युवा कांग्रेस नेता आकाश मिश्रा, पूर्व सभापति वर्तमान नेता प्रतिपक्ष नगर निगम सलीम नियारिया, नीतीश अग्रवाल युवा समाज सेवी, रिंकू गुजराल, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मुकेश चटर्जी, सचिव संजय ठाकुर, सोनू पुरोहित, भरत शाह, सुमंत भट्टाचार्य , वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी गोरखनाथ यादव, नैतिक सावारिया हनुमान ट्रेडर्स के संचालक, शानदार मंच संचालक में जुगनू राठौर व धनेश सिंह चौहान गुरुजी रहे हैं। बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज के बसंत सिंह गहरवार, नंद गोपाल गहरवार, पवन सिंह, विनोद सिंह ठाकुर, प्रिंस सिंह चौहान, शुभम सिंह पवार, प्रियांशु राव, संतोष यादव,
कबीर यादव, प्रमुख रूप से समापन कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं। आयोजन कार्यक्रम अध्यक्ष लक्की गहलोत ने बताया कि दो भाग में मैच आरम्भ किया गया जिसमें 8 से 12 वर्षीय बच्चों ने भाग लिया तो वहीं 12 से 14 वर्षीय बच्चों को भी मैच में खेलने का अवसर दिया गया। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले में फुटबॉल खेल के प्रति लोगों में रुचि शुरू से रही है पर पहले बच्चों को टूर्नामेंट खेलने का मौका नहीं मिलता था बच्चों में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ रही है इसलिए उन्हें भी मैच खेलने का मौका मिले, इसी उद्वेश्य से शहर के नटवर स्कूल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रति वर्ष फुटबॉल खेलने वाले बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है वंडर बॉयज फुटबॉल अकादमी के संचालक शारदा सिंह गहलोत ने बताया कि इस वर्ष 20 टीम ने हिस्सा लिया बताया फाइनल मैच अंडर 15 में यंग बॉयज और मोनिका एफ सी के मध्य शानदार मुकाबला हुआ जिसमें यंग बॉयज 2 – 0 से विजयी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here