Home Blog छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की रायगढ़ कलेक्टर से सौजन्य...

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की रायगढ़ कलेक्टर से सौजन्य भेंट, कैलेंडर वितरण अभियान को मिली नई ऊर्जा

0

*संघ के सक्रिय एवं ऊर्जावान सदस्य दीपक सिंह ने गर्व और दृढ़ संकल्प के साथ कहा कि वे कर्मचारी कल्याण और संगठन की मजबूती के लिए अंतिम सांस तक सतत संघर्ष करते रहेंगे।*
रायगढ़।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा आज रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से सौजन्य मुलाकात कर संघ का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया। इस अवसर पर संघ की ओर से कर्मचारियों के हित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की जानकारी देते हुए कलेक्टर महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस गरिमामयी अवसर पर संघ के कार्य जिलाध्यक्ष संजीव सेठी, जिला सचिव बी.एल.एस. जटवार, सुखदेव सिधार, जिला उपाध्यक्ष विकास सिन्हा, तहसील अध्यक्ष विकास तिवारी, आईटीआई संघ अध्यक्ष अनिल डनसेना एवं तहसील सचिव दीपक सिंह की उपस्थिति रही।उल्लेखनीय है कि हाल ही में संघ के कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया था। इसके पश्चात आज कलेक्ट्रेट सहित जिले की समस्त शाखाओं, विभिन्न विभागों एवं सभी विद्यालयों में कैलेंडर का व्यापक वितरण किया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व संजीव सेठी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के ऊर्जावान एवं सक्रिय सदस्य दीपक सिंह का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाते हुए सभी विभागों में स्वयं उपस्थित होकर कैलेंडर का वितरण किया तथा संघ के उद्देश्य, एकता और कर्मचारी हितों के संदेश को सशक्त रूप से पहुँचाया। उनके इस सक्रिय प्रयास को तृतीय कर्मचारी संघ को और अधिक मजबूत करने की एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कैलेंडर में प्रदर्शित शासकीय अवकाशों एवं उपयोगी जानकारियों की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहना की गई। संघ ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सदैव कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।
यह कार्यक्रम संगठनात्मक एकजुटता, सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here