Home छत्तीसगढ़ विनोद सिंह ठाकुर बने मस्तूरी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष

विनोद सिंह ठाकुर बने मस्तूरी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष

0

 

 

Ro.No - 13672/156

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

 

मस्तूरी।छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पहली बार सभी जिलों में मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्त की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तथा क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया के अनुशंसा के बाद यह लिस्ट जारी किया गया है। लिस्ट में भदौरा निवासी विनोद सिंह ठाकुर को मस्तूरी कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

 

पार्टी ने कुल 1,370 मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया है। पार्टी का कहना है कि इससे जिला तथा ब्लॉक स्तर पर संगठन मजबूत होगा। इस कदम से कांग्रेस ने भाजपा की तरह मंडल स्तर पर अपने संगठन को मज़बूत करने का कदम है। विनोद सिंह को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहां की विनोद सिंह की नियुक्ति से पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी।

 

पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की सूची जारी की है। प्रत्येक मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपने जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत और सक्रिय भूमिका निभा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here