The Republic Day celebrations were successfully organized at MSP Public School.
26 जनवरी, 2026 को एम एस पी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एम एस पी स्टील एंड पावर लिमिटेड के मुख्य अधिकारी श्री वीर सेन सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों में श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर संजय सिंह परिहार एवं श्रीमती अलका चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर तिरंगा फहराने एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सलामी देने के साथ हुई।मंच संचालन जरीन खान ( कक्षा तीसरी), अनाया मोहम्मदी ( कक्षा तीसरी), रियान गोस्वामी(कक्षा चौथी), साई श्री पाणिग्राही(कक्षा पांचवी), मारुति अग्रवाल( कक्षा पांचवी) द्वारा किया गया। इस अवसर विद्यालय पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें संगीत, नृत्य,भाषण, नाटक एवं कविता पठन शामिल थे। मुख्य अतिथि महोदय श्री वीर सेन सिंह द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा, कला इत्यादि विविध क्षेत्रों में अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री सतीश चंद्र चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और परिश्रम को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में विद्यालय के शिक्षक श्री यशवंत शास्त्री द्वारा भाषण एवं विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रीति पंडा के द्वारा देशभक्ति कविता की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात सुश्री रेखा दीदी (सहायक कर्मचारी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करने के साथ राष्ट्रगीत से कार्यक्रम का समापन किया गया।।



