Home Blog शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को, जिले के 51 परीक्षा केन्द्रों में...

शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को, जिले के 51 परीक्षा केन्द्रों में 12035 परीक्षार्थी होंगे शामिल

0

The Teacher Eligibility Test will be held on February 1st, with 12,035 candidates participating at 51 examination centers in the district.

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 01 फरवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजीटीईटी) का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, इसमें लगभग 4674 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली दोपहर 03 बजे से सायं 5.45 तक आयोजित होगी, जिसमें लगभग 7361 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार जिले के कुल 12035 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महोदव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में बताया गया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रथम पाली के लिए जिले में 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय शहीद गैंदसिंह कॉलेज चारामा, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मिडियम मॉडल कॉलेज कांकेर, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम चारामा, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर कांकेर, डाईट कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। इसी प्रकार शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, कन्या शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बरदेभाटा, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मांझापारा, हाई स्कूल शीतलापारा कांकेर, सेंट माइकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल, पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा तथा सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Ro.No - 13672/156

इसी तरह द्वितीय पाली के लिए जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय शहीद गैंदसिंह कॉलेज चारामा, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज कांकेर, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम चारामा, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविंदपुर कांकेर, डाईट कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, कन्या शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बरदेभाटा, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मांझापारा, हाई स्कूल शीतलापारा कांकेर, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल, पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल चारामा, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल डुमाली, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल सिदेसर, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बागोडार, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आतुरगांव, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पटौद, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल दशपुर, शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल इच्छापुर, शासकीय हाई स्कूल माकड़ी, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल नाथियानवागांव, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल मुरडोंगरी, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कोकपुर तथा शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कन्हारपुरी को परीक्षा केंद्र सम्मिलित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here