धोबनी – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुति इतनी आकर्षक रही कि पालकगण अंतिम समय तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। लगभग चार घंटे तक चला यह आयोजन निरंतर उत्साह और आनंद के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शोभाराम साहू, चितरंजन साहू, जोगेश्वर टंडन, संतोषी लहरे, दुर्गा साहू एवं मनोज यादव , ममता लहरें की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य प्रहलाद साहू, हेमलता साहू, शशि प्रभा तिवारी, राजेश्वरी श्रीवास, यशोदा साहू, तुलसी साहू, प्रीति पटेल, रजनी पटेल एवं हलेश साहू सहित समस्त आचार्य-दीदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी भैया-बहनों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। वार्षिक उत्सव ने यह सिद्ध किया कि सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन में भी निरंतर अग्रसर है।



