The Union Budget 2026-27 is a budget for the all-round development of the country, including Chhattisgarh: Dhirendra Vishwakarma
एमसीबी/नगर पंचायत खोगापानी के पूर्व अध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने 1 फरवरी 2026 को संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याणकारी, दूरदर्शी एवं छत्तीसगढ़ सहित देश के सर्वांगीण विकास का बजट बताया है।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, आवास, रोजगार एवं स्वरोजगार को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी, ग्रामीण एवं पिछड़े अंचलों वाले राज्यों के लिए किए गए प्रावधान अत्यंत सराहनीय हैं। सड़क, रेल, आवास, जल जीवन मिशन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं वंचित वर्गों के लिए किए गए प्रावधान सामाजिक न्याय और समरसता को और सुदृढ़ करेंगे। साथ ही शहरी विकास एवं स्थानीय निकायों को सशक्त करने वाली योजनाओं से नगर पंचायतों के विकास को नई गति मिलेगी।
धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।



