Home Blog ओखर स्कूल में हुआ रंगारंग वार्षिकोत्सव “उमंग2026

ओखर स्कूल में हुआ रंगारंग वार्षिकोत्सव “उमंग2026

0

The colorful annual festival “Umang 2026” was held at Okhar School.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी”

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी: शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखर में उमंग 2026 के रूप वार्षिकोत्सव का शानदार आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि थे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे जी।उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पढ़ाई में भी खूब ध्यान देकर अव्वल दर्जे से परीक्षा में पास हो।ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीप्रसाद यादव और शाला विकास समिति के सदस्यों ने सरस्वती माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किये।इस अवसर पर लक्ष्मी यादव ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ ही विविध प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे बच्चों में ज्ञान के साथ ही कौशल का विकास होता है।स्कूल परिसर में जो भी कमी है उसे पूरा करने का भरोसा भी उन्होंने दिलाया।इससे पहले कार्यक्रम के संबंध में बोलते हुए संस्था के प्राचार्य रामेश्वर गुप्ता ने बच्चों और उनके माता पिता से आग्रह किया कि स्कूल से जुड़िये अपने बच्चों के शिक्षा पर ध्यान दीजिए जिससे आपके बच्चे पढ़ाई में तरक्की कर सकें।उन्होंने ग्राम के समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी उपस्थिति पर खुशी जाहिर किये।कार्यक्रम को बुढीखार के प्राचार्य काशीराम रजक,एरमसाही स्कूल के व्याख्याता गौरीशंकर चंद्राकर और छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशिएसन के मस्तूरी ब्लॉक के अध्यक्ष राजेश सिंह क्षत्री ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अल्पा पन्ना और मोनिका डोंगरे ने किया वहीं आभार प्रदर्शन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानपाठिका नीलिमा सिंह ने किया।इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया जिसमें जसगीत गौरा गौरी गीत नृत्य झांकी ने विशेष ध्यान खींचा।भांगड़ा,गरबा,करमा, देशभक्ति गीत नृत्य और नाटकों से पूरा आयोजन बेहद शानदार रहा।कार्यक्रम में ग्राम ओखर के सैंकड़ों ग्रामवासी,पालकगण, पंच गण, विभिन्न स्कूलों से आये हुए शिक्षक गण जिसमें सुनील चौधरी, देवेंद्र क्षत्री,विवेक सिंह, लक्ष्मीकांत साहू, राजेंद्र यादव, रोशन कुर्रे व संस्था के विद्वान शिक्षक गण रणजीत सिंह महिलांगे,संजय दिव्य, मोहनलाल पाटले,अनिल शर्मा, एन के साहू, अल्पा पन्ना,सत्यवती पाटले, ज्योति वर्मा,नीलिमा सिंह,मोनिका डोंगरे,प्रकाश साहू,उमाशंकर कौशिक,जांगड़े सर,ईश्वर राठौर,धन्जू साहू,अनिल पटेल, श्यामरतन जगत,रामनारायण मरकाम,बसंत राज, गुलजार सिंह राज ,मिश्रा सर,खांडेकर,सुरेंद्र जगत सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here