The Union Budget will be a crucial step and a milestone towards the goal of a developed India… Chandra Prakash Surya
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या ने संसद में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव को विकास को आगे बढ़ाने और मध्यम वर्ग की क्षमता बढ़ाने के लिए समर्पित बताया है। सूर्या ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है जिसमें समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
चंद्र प्रकाश सूर्या ने बजट प्रस्ताव के प्रावधानों की चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा। इस बजट में सरकार ने मुख्य रूप से कर सुधारों, विनिर्माण और तकनीक पर जोर दिया है। मध्यम वर्ग के लिए व्यक्तिगत आयकर स्लैब में बदलाव कर नई आयकर व्यवस्था को और अधिक आकर्षिक बनाने पर जोर दिया गया है। 12 लाख रूपए तक की सालाना आमदनी पर अब कोई कर नहीं लगेगा। वेतनभोगी कर्मचारियों की मानक कटौती की सीमा बढ़ा कर 75 हजार रूपए करने का प्रस्ताव भी किया और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती की सीमा दुगुनी कर 1 लाख रूपए कर दी।
सूर्या ने आगे कहा कि यह युवा शक्ति का बजट है। ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए नए अवसरों द्वार खुलेंगे हमारे देश में 10 करोंड़ से ज्यादा महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप में जुड़ी हैं। महिलाओं द्वारा संचालित ग्रुप का सिस्टम बने इसका ध्यान बजट में रखा गया है। बजट में कोशिश है हर घर लक्ष्मी पहुंचे। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे।
हमारी सरकार ने डेयरी उद्योग को भी प्राथमिकता दी है। इस बजट में नारियल, काजू कोको की पैदावार वाले किसानों को प्राथमिकता दी गई है। चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि हम बजट का स्वागत करते है।



