Home Blog केंद्रीय बजट 2026-27 से छत्तीसगढ़ को विकास की निर्णायक रफ्तार : भगवान...

केंद्रीय बजट 2026-27 से छत्तीसगढ़ को विकास की निर्णायक रफ्तार : भगवान दास

0

The Union Budget 2026-27 will give Chhattisgarh a decisive boost in development: Bhagwan Das

एमसीबी/केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास ने इसे छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को पूरा करने वाला और विकास को निर्णायक दिशा देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विपक्ष के निराधार आरोपों का करारा जवाब है और आमजन के हितों को सर्वोपरि रखकर बनाया गया है।

Ro.No - 13672/156

भगवान दास ने कहा कि बजट में किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला और युवा सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। छत्तीसगढ़ जैसे खनिज और कृषि प्रधान राज्य के लिए सड़क, रेल, सिंचाई, आवास और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में जहां विकास केवल घोषणाओं तक सीमित रहा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 उसी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

महामंत्री भगवान दास ने कहा कि यह बजट ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखेंगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 छत्तीसगढ़ को विकास, विश्वास और समृद्धि के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाने वाला बजट है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम हर वर्ग को दिखाई देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here