Home Blog उजियारा अभियान के तहत् थाना नरहरपुर पुलिस में अवैध शराब बिकी करने...

उजियारा अभियान के तहत् थाना नरहरपुर पुलिस में अवैध शराब बिकी करने वाले के विरुद्ध किया गया अपराध दर्ज।

0

📍08 लीटर महुआ शराब के साथ किया गया आरोपी उमेश कुमार मरकाम को किया गया गिरफ्तार।

🔷घटना का संक्षिप्त विवरण :-
🔻श्रीमान पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में ,अति. पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में,उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Ro.No - 13672/156

🔻इसी क्रम में थाना नरहरपुर में थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में दिनांक 15.02.2026 को थाना स्टाफ़ के जुर्म जरायम पता साजी ग्राम भ्रमण दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि उमेश कुमार मरकाम निवासी मांडरादरहा थाना अपने घर पर अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु अपने घर में रखा है कि सुचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्य कार्यवाही किया जो उसके घर कमरा में एक सफेद रंग का 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा 08 लीटर देशी महुआ शराब किमती 800 रूपया एवं मौके से बिक्री रकम 200 रूपये मिला जिसे गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।

🔻आरोपी उमेश कुमार मरकाम पिता रघुराम मरकाम उम्र 35 वर्ष निवासी मांडरादरहा थाना नरहरपुर के विरूद्ध मौके पर अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम किया गया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना कबुल करने पर दिनांक 15.02.2026 को गिरफ्तार कर मामला अजमानती होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

🔷गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड
01. उमेश कुमार मरकाम पिता रघुराम मरकाम उम्र 35 वर्ष निवासी मांदरादरहा थाना नरहरपुर।

🔷बरामदगी का विवरण :-
1. एक 20 लीटर वाले सफेद जरीकेन में 08 लीटर देशी महुआ शराब।
2. शराब बिक्री रकम 200 रूपये।

🔷पुलिस टीम का विवरण: निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, प्र.आर. खेमराज नेताम, महिला आर. रानी नेताम ,आर. निलेश साहू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here