Home Blog लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

0

➡️आरोपी द्वारा किया गया हैं कुल पांच लाख का धोखाधडी।
➡️थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

♦️गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
◽लक्ष्मण साहू पिता स्व. रामाधीर साहू निवासी बरदेभाटा थाना कांकेर जिला उ.ब.कांकेर
◽ आरोपी के विरूद्ध दर्ज हैं थाना नरहरपुर में धोखाधडी का अन्य अपराध।

Ro.No - 13672/156

♦️घटना का संक्षिप्त विवरणः- प्रार्थी छबीलाल मण्डावी पिता स्व. भादूराम उम्र 52 वर्ष निवासी अलबेलापारा कांकेर थाना कांकेर जिला कांकेर के द्वारा दिनांक 14.02.2026 थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2025 में एच.डी.एफ.सी. बैंक कांकेर में पर्सनल लोन के लिये आवेदन किया था। प्रार्थी के आवेदन पर एच.डी.एफ.सी. बैंक में काम करने वाले लक्ष्मण साहू पिता स्व. रामाधीर साहू निवासी बरदेभाटा के द्वारा किया जा रहा था जो प्रार्थी के मोबाईल में लोन एप डाउनलोड कर 6,39,456 रूपयें का लोन लेकर लोन का पांच लाख रूपये प्रार्थी का खाता में जमा पैसा को दिनांक 09.02.2026 को 20,9000 रूपये एवं दिनांक 10.02.2026 को 3,70054 रूपयें कुल पांच लाख रूपयें को अपने खाते में टंªसफर कर प्रार्थी के साथ लोन के नाम पर धोखाधडी किया हैं। प्रार्थी का लिखित आवेदन रिपोर्ट पर अपराध क्र. 64/26 धारा 318(4),316(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, श्री योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कोरर द्वारा विषेष टीम गठित की जाकर आरोपी के बारे में पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस कांकेर द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर गवाहों के समक्ष दिनांक 15.02.2026 को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।

♦️पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप.निरी. सुरेन्द्र मानिकपुरी, मनोरथ जोशी, आर.दयानंद कुंजाम,ईश्वर साहू।

♦️कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here