Home देश-विदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में की बड़ी...

स्पेशल टास्क फोर्स ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में की बड़ी कार्रवाई! 6 गिरफ्तार …..

0

 

मेरठ यूपी : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ा एक्शन लिया है. मेरठ जिले से एसटीएफ ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. उन पर पेपर लीक में शामिल होने का आरोप है. दावा है कि इन गिरफ्तारियों के बाद बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. इन सभी की गिरफ्तारी कंकरखेड़ा इलाके से हुई. एसटीएफ के अनुसार कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तारी के बाद कंकरखेड़ा पुलिस पूछताछ में जुट गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में गिरफ्तार 6 आरोपी मेरठ के ही रहने वाले हैं. इनकी पहचान दीपू, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, नवीन और साहिल के तौर पर हुई है. गिरफ्तारी के बाद इनसे 8 मोबाइल फोन, प्रश्न पत्र की छाया प्रति, उत्तर कुंजी भी बरामद हुई है.

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here