Home कांकेर जिले के थाना व डीआरजी जवानों को 100 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें सौंपीं गईं

जिले के थाना व डीआरजी जवानों को 100 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें सौंपीं गईं

0

🔷जिले कांकेर में अपराधों की रोकथाम एवं नक्सल विरोधी अभियान को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से डीआरजी जवानों को मोटर साइकिल सौंपी गईं।

Ro.No - 13672/156

🔷इस पहल को कांकेर पुलिस को हाईटेक करने की दिशा में सराहनीय कदम ।

🔷 सायरन एवं लाउडस्पीकर जैसे नवीन संसाधनों से लैस मोटरसाइकिल।

🔷माननीय विधायक महोदय कांकेर श्री आशाराम नेताम की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर गाड़ियों की चाबी जवानों को सुपुर्द किया गया । हरी झंडी दिखाकर इन्हें नक्सल विरोधी अभियान के लिए ऑपरेशनल किया गया ।

🔷कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में, श्री गिरिजा शंकर साव, डीएसपी (नक्सल ऑप्स), डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसपी (बस्तर फाइटर्स), श्री अविनाश ठाकुर, डीएसपी (डीआरजी) के पर्यवेक्षण तथा RI श्री दीपक साव एवं RI गोविन्द कांकेर द्वारा संपूर्ण व्यवस्था संपन्न कराई गई।

🔷फ्रंटलाइन जवानों को मिलेगा सीधा लाभ :-
आधुनिक संसाधनों से लैस डीआरजी
इन हाई पावर 100 सीसी मोटरसाइकिलों के माध्यम से जवानों को दुर्गम एवं वनांचल क्षेत्रों में त्वरित मूवमेंट की सुविधा मिलेगी। सर्च ऑपरेशन में तेजी, आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, थाना और कैंपों के बीच बेहतर समन्वय, गश्त व्यवस्था की मजबूती, शासकीय कार्यों के शीघ्र निष्पादन में सहूलियत होंगी ।

🔷नक्सल प्रभावित जिले कांकेर में यह पहल सुरक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा देने वाली साबित होगी। रफ्तार, संसाधन और संकल्प” इन तीन स्तंभों पर खड़ी यह पहल कांकेर में सुरक्षा और विश्वास का नया अध्याय लिखने जा रही है।

🔷नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक ,श्री दीपक खटवानी , श्री राजीव लोचन सिंग अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं पुलिस के अधिकारियो कर्मचारियों के साथ मीडियागण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here