📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर।
✴️होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज कांकेर पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च ।
✴️होली पर्व के अवसर पर फ्लैग मार्च एवं शांति व्यवस्था हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था।
🔷 श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक (भापुसे) कांकेर के निर्देशानुसार ,श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,श्री प्रतीक दादासाहब बंसोडे ( प्रशिक्षु IPS), के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ किया गया जो शहर के प्रमुख मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों से होते हुए संपन्न हुआ।
🟥फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य और निर्देश:
➡️सुरक्षा का भरोसा: नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और किसी भी आपात स्थिति के लिए पुलिस की मुस्तैदी दिखाना।
➡️असामाजिक तत्वों को चेतावनी: हुड़दंग मचानेशराब पीकर वाहन चलानेया जबरन रंग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही ।
➡️अफवाहों पर रोक: सोशल मीडिया पर भ्रामक भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें।
➡️साम्प्रदायिक सौहार्द: सभी नागरिकों से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील ।
🚓फ्लैग मार्च का रूट चार्ट:–
➡️एसपी ऑफिस – कलेक्टरेट तिराहा
➡️जिला अस्पताल- पुराना बस स्टैण्ड
➡️ऊपर नीचे रोड- घड़ी चौक
➡️घड़ी चौक – डीआईजी ऑफिस – संजय नगर
➡️शीतलापारा – श्रीरामनग्गर –
➡️सर्किट हाउस – गोविन्दपुर
➡️अर्जुनी – भीरावाही
➡️घड़ी चौक- सेन चौक
➡️पंडरीपानी- बरदेभाठा
➡️ज्ञानी ढाबा चौक -बस स्टैण्ड एसपी ऑफिस।
🔷वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बताया गया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से बाइक चलाने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
🔷होली पर्व के दौरान मुखौटा (फेस मास्क) की बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
🔷इस अवसर पर श्री गिरिजा शंकर साव (डीएसपी-नक्सल ऑप्स), डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह (डीएसपी-बस्तर फाइटर्स), श्री अविनाश ठाकुर (डीएसपी-डीआरजी), सुश्री विंकेश्वरी पिंदे (डीएसपी-मुख्यालय), सुश्री प्रतिभा लहरें (DSP IUCAW),श्रीमती कविता धुर्वे (डीएसपी-अजाक), RI श्री दीपक साव एवं RI श्री गोविन्द वर्मा , थाना प्रभारी श्री जितेंद्र साहू सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
🔷 कांकेर पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं और पुलिस – प्रशासन का सहयोग करें।
✅ कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु निरंतर पेट्रोलिंग एवं जागरूकता अभियान जारी है।
🔷किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नं. 94791-55125 पर सूचना दें।
🔷सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णता गोपनीय रखी जाएगी।



