Home Blog बार देवी की महिलाएं होली त्यौहार को प्राकृतिक रंगों से मनाने के...

बार देवी की महिलाएं होली त्यौहार को प्राकृतिक रंगों से मनाने के लिए बना रही है हर्बल गुलाल

0

कांकेर ।
कांकेर विकासखंड के ग्राम बार देवरी में कंचन महिला कलस्टर समूह के द्वारा तैयार किया जा रहा है बिहान हर्बल गुलाल पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की सुंदर मिसाल बनकर उभरा रहा है । ग्राम बार देवरी के कीर्ती साहू व सूरज नाग चर्चा में बताया कि रासायनिक रंगों के
दुष्प्रभावो से बचाव और सुरक्षित होली के उद्देश्य से समूह की महिलाएं पूरी तरह प्राकृतिक चीजों से गुलाल निर्माण कर रही है। जिसकी कांकेर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के बाजार में जबरदस्त मांग देखी जा रही है । कंचन महिला क्लस्टर ग्राम बार देवरी के दीदियो ने हर्बल गुलाल के संबंध में जानकारी देते बताया कि
हर्बल गुलाल पुरी तरह सुरक्षित है ।इसे स्थानीय भाजी के रंग चुकंदर और हल्दी से तैयार कर आकर्षक पैकिंग के साथ अच्छे दाम में विक्रय किया जा रहा है । कंचन महिला क्लस्टर की सदस्य कीर्ती साहू बताती है कि
पिछले वर्ष भी बिहान समूह के दिदीयो द्वारा 55हजार से अधिक की बिक्री कर लगभग ₹30 हजार रूपए से अधिक की शुद्ध मुनाफा अर्जित की थी । समूह की महिलाओं ने बताया कि पिछले वर्ष हर्बल गुलाल की मांग अधिक रही जिसे देखते हुए इस बार 8 क्विंटल गुलाल बनाना शुरू किया महिलाओं ने बताया कि गुलाल बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक है ।
इसे बनाने में प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। महिलाओं ने आगे बताया कि पीला रंग के लिए हल्दी और गेंदे के फूल ,नीला रंग के लिए अपराजिता के फूल और गुलाबी रंग के लिए चुकंदर और गुलाब की पंखुडि.या हरा रंग के लिए पालक व मेहंदी के पत्ते लाल रंग के लिए टेशु के फूलों का इस्तेमाल
कर रही है । ..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here