Home Blog नेशनल लोक अदालत के साथ निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर भी

नेशनल लोक अदालत के साथ निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर भी

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 मार्च 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी शनिवार 14 मार्च को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, कांकेर में किया जाएगा। इस अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जो निःशुल्क होगा। उक्त आयुष चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, स्त्रीरोग, बच्चों की बीमारियाँ, पेट रोग, आंख-नाक-कान-गला रोग, त्वचा रोग, गठिया, किडनी तथा वृद्धावस्था जन्य रोगों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की निःशुल्क सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here