Home Blog थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में 04 नग आईईडी बरामद, 04 नक्सल स्मारक ध्वस्त।

थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में 04 नग आईईडी बरामद, 04 नक्सल स्मारक ध्वस्त।

0

जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
दिनांक – 15.03.2026

🔷 डीआरजी एवं बीएसएफ बलों की संयुक्त कार्यवाही।

Ro.No - 13672/156

🟥श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन में,श्री ओमप्रकाश प्रभारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर तथा श्री निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, कांकेर के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

🟥इसी क्रम में श्री मनोज कसाना, 2IC प्रभारी सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के नेतृत्व में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम को जिला कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल गश्त एवं सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था।

🟥दिनांक 15.03.2026 को सर्चिंग के दौरान थाना छोटेबेठिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम हापाटोला–बीनागुण्डा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से 04 नग आईईडी सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। साथ ही ग्राम कलपर–आमाटोला में बनाए गए 04 नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया गया।

🔹 बरामद सामग्री इस प्रकार है —
✔️ प्रेशर कुकर आईईडी – 03 नग (लगभग 01 नग 10 किग्रा एवं 02 नग 05–05 किग्रा)
✔️ पाइप आईईडी – 01 नग
✔️ बिजली वायर – 01 बंडल
✔️ नक्सल वर्दी – 03 नग
✔️ फटाखा, नक्सल साहित्य एवं अन्य नक्सली सामग्री

✴️सुरक्षा की दृष्टि से बरामद सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

🟥उक्त कार्यवाही में श्री सतेन्दर मोहन, एसी बीएसएफ 94वीं बटालियन, श्री उकेश कोर्राम, एएसआई डीआरजी कमांडर सहित डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम शामिल रही।

🟥इस संबंध में थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here