Home Blog मुख्यमंत्री साय की गौ धाम योजना गौवंश संरक्षण क्रांतिकारी अध्याय: रत्नावली कौशल

मुख्यमंत्री साय की गौ धाम योजना गौवंश संरक्षण क्रांतिकारी अध्याय: रत्नावली कौशल

0

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति किसानों की आय दुगनी करने का मार्ग प्रशस्त

मुंगेली – भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गौ धाम योजना को गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में क्रांतिकारी अध्याय करार देते हुए उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के सभी विकासखंडों में कुल 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जहां बेसहारा, घुमंतू एवं परित्यक्त गौवंश को सुरक्षित आश्रय, पोषण, चिकित्सा एवं समग्र देखभाल प्रदान की जाएगी।
रत्नावली कौशल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने गौ धाम योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने एवं किसानों की आय दोगुनी करने का सुनहरा मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रत्येक गौधाम में 200 गौवंशों की क्षमता वाली आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें चारा भंडारण इकाइयां, पशु चिकित्सा केंद्र, स्वास्थ्य जांच लैब, शेड, फेंसिंग, पेयजल, बिजली तथा उत्पादकता वृद्धि प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं। यहां गायों को गुणवत्तापूर्ण हरा-सूखा चारा, टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं गोबर-गोमूत्र आधारित जैविक खेती के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रत्नावली कौशल ने आगे बताया कि योजना का संचालन पंजीकृत गौशाला समितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों एवं सहकारी समितियों द्वारा किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी होगा। रत्नावली कौशल ने कहा, “यह योजना न केवल गौमाता के संरक्षण को सुनिश्चित करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन गो-संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए कृषि व्यवस्था को अटल आधार प्रदान करेगी। घुमंतू पशुओं से फसलों को होने वाला करोड़ों रुपये का नुकसान अब टल जाएगा, जिससे किसान भाइयों को बड़ी राहत मिलेगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार की यह पहल ग्रामीण संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘गौ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास’ के विजन को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है, जो छत्तीसगढ़ को गौ-आधारित अर्थव्यवस्था का अग्रणी हब बनाएगी।
रत्नावली कौशल ने चरवाहों एवं गौ सेवकों के लिए निर्धारित मानदेय का भी स्वागत किया, जो योजना को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जोड़ेगा। उन्होंने महिलाओं एवं अनुसूचित जाति समुदायों से अपील की कि वे इस योजना से सक्रिय रूप से जुड़ें। अंत में, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गौ धाम योजना के सफल शुभारंभ हेतु हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि यह ग्रामीण छत्तीसगढ़ के उत्थान की नई दिशा निर्देशित करेगी। भाजपा महिला मोर्चा इस योजना के प्रचार-प्रसार एवं सफल कार्यान्वयन हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here